मुंबई। इस वैलेंटाइन डे पर पारंपरिक गिफ्ट्स से आगे बढ़ते हुए, द बॉडी शॉप ने पर्सनल, थॉटफुल और खूबसूरती से पैक किए गए गिफ्ट विकल्पों की विशेष श्रृंखला लॉन्च की है। ब्रांड ने इस अवसर के लिए खासतौर पर तैयार किए गए रेडी-टू-गिफ्ट बॉक्स और ‘क्रिएट योर ओन’ (CYO) कस्टमाइज़ेशन विकल्प पेश किए हैं, जो गिफ्टिंग को आसान, सुविधाजनक और यादगार अनुभव बनाते हैं।
ब्रांड की वैलेंटाइन रेंज में रेडी-टू-गिफ्ट सेट्स शामिल हैं। ‘बेरी लविंग गिफ्ट सेट’ में स्ट्रॉबेरी खुशबू वाला शावर जेल, बॉडी योगर्ट और बॉडी मिस्ट शामिल हैं। वहीं ‘क्यूपिड अप्रूव्ड ब्रिटिश रोज गिफ्ट सेट’ में शावर जेल, बॉडी बटर और हैंड क्रीम दी गई है। दोनों सेट्स को दोबारा उपयोग योग्य फेस्टिव पैकेजिंग में पेश किया गया है।
इस सीजन में पुरानी यादों और बोल्ड टच लाने वाली खास बात है ड्यूबेरी रेंज की वापसी। दुनिया भर में आइकॉनिक यह रेंज अब गिफ्ट बॉक्स और अलग-अलग प्रोडक्ट्स के रूप में उपलब्ध है। इसकी रिच, फ्रूटी खुशबू वैलेंटाइन गिफ्टिंग में मस्ती और जिंदादिल अहसास जोड़ती है। इसके अलावा, ब्रांड ने नया टोबैको फ्लावर बॉडी मिस्ट और टोबैको फ्लावर ईऊ डी टॉयलेट भी लॉन्च किया है।
ग्राहकों के लिए ‘क्रिएट योर ओन’ (CYO) गिफ्ट बॉक्स विकल्प भी उपलब्ध है, जिसके तहत वे अपनी पसंद के बाथ, बॉडी और फ्रेग्रेंस उत्पाद चुनकर कस्टमाइज्ड गिफ्ट तैयार कर सकते हैं।
विशेष रूप से तैयार किये गये गिफ्ट बॉक्स, पर्सनलाइज्ड क्रिएट योर ओन विकल्प, आइकॉनिक ड्यूबेरी रेंज की वापसी और नए टोबैको फ्लावर बॉडी मिस्ट और ईउ डे टॉयलेट के लॉन्च के साथ, द बॉडी शॉप इस वैलेंटाइन डे पर आसान, थॉटफुल और यादगार गिफ्टिंग के शानदार विकल्प दे रहा है – न सिर्फ 14 फरवरी के लिए, बल्कि इसके बाद भी आप इनका आनंद उठा सकते हैं।
Post a Comment