शैलेश जायसवाल / राजनैतिक पत्रकार, मुंबई
मुंबई: आज गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 227 वार्डों के लिए मतदान पूर्ण हुआ। इस बार मतदाता संख्या में वृद्धि के कारण यह देखने की उत्सुकता रही कि क्या मतदान प्रतिशत भी पहले से अधिक दर्ज होगा और इसका प्रभाव किस पार्टी के पक्ष में जाएगा।
पिछली महानगरपालिका चुनाव 2017 में कुल 91,80,497 मतदाताओं में से 55.59% मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार कुल लगभग एक करोड़ 3 लाख मतदाता मतदान के लिए पंजीकृत हैं, जिससे अपेक्षा थी कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिल सकती है। लेकिन 41.0% मतदान पर ही वोटिंग बूथ बंद हुए।
मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद यानी कल 16 जनवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। चुनाव आयोग व पुलिस प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, व्यवस्था व सुविधाओं का पूरा इंतजाम कर रखा है। इसके लिए लगभग 80,000 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 64,000 कर्मियों को प्रत्यक्ष मतदान संचालन के लिए तैनात किया गया है।
मतदाता विवरण इस प्रकार है:
* पुरुष मतदाता: 55,16,707
* महिला मतदाता: 48,26,509
* अन्य मतदाता: 1,099
* कुल पंजीकृत मतदाता: 1,03,44,315
Post a Comment