मुंबई। गऊ भारत भारती समाचार पत्र और वेब पोर्टल के संपादक एवं गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड प्रबंध निदेशक संजय अमान को अभिनेत्री मंदाकिनी और उद्योगपति अनिल काशी मुरारका के हाथों पॉपुलर सिविलियन अवॉर्ड प्रदान किया गया। संजय अमान को यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन मुंबई के अँधेरी सिंटा वेदा कुनबा सभागार में दिनाँक १० मार्च को शाम ७ बजे आयोजित किया गया था। सिनेस्टार संस्थान द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन संतोष मिश्रा ने किया।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र 'गऊ भारत भारती' भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौवंश पर आधारित प्रथम समाचार पत्र के तौर पर जाना जाता है। "गऊ भारत भारती'' गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। इन १० वर्षो में ''गऊ भारत भारती'' अपने छोटे प्रकाशन समूह और सीमित संसाधनों के बावजूद गौवंश और भारतीय किसानो को लेकर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलतापूर्वक लोगों तक पहुँचने में सफल रहा है। वहीं गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड (Gau Bharat Bharati Petroleum Private Limited) भी गऊ आधारित ऊर्जा पर काम कर रही है।
जैसे-जैसे भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड का लक्ष्य एक स्थायी और आत्मनिर्भर ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र की ओर संक्रमण का नेतृत्व करना है। कंपनी प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों पर शोध और विकास के लिए समर्पित है, जिसमें शामिल हैं।
हरित ऊर्जा, बायोगैस तकनीक, गाय के गोबर पर आधारित ऊर्जा समाधान, स्वदेशी संसाधनों और अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर, कंपनी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार प्रथाओं को बढ़ावा देते हुए ऊर्जा और पेट्रोलियम क्षेत्र में क्रांति लाना चाहती है।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.