ताजा खबरें

0
मुंबई। NSFI सिक्योरिटी एजेंसी ओनर मनु कुमार सिंह ने मुंबई में घर खरीदने का सपना पूरा किया, और गृह प्रवेश के मौक़े पर फ़िल्म जगत के जाने माने सितारों ने पहुंच कर आशीर्वाद दिया। साथ ही इस पावन अवसर की शोभा भी इन फिल्मी सितारों ने बढ़ा दी।
एनएसएफ सिक्युरिटी कंपनी के मालिक मनुकुमार सिंह के इस हाउस वार्मिंग फंक्शन और पूजा कार्यक्रम में फ़िल्म जगत से चर्चित चेहरे रज़ा मुराद, मशहूर अभिनेता अरुण बक्शी, कॉमेडियन के के गोस्वामी और चरित्र अभिनेता मुस्ताक खान, टीवी सीरियल सिमर फेम एक्ट्रेस श्वेता सिन्हा समर्थ विशेष रूप से अपनी हाजिरी लगाए। इसके अलावा कई विधायक, पार्षद, समाजसेवक, वकील, डॉक्टर, व्यापारी भी मनु कुमार सिंह के इस गृहप्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुए।
ये कार्यकम अँधेरी ईस्ट के पूनम नगर के धीरज गार्डन बिल्डिंग में हुआ जहाँ कई और जाने माने लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा कि मनु कुमार एक अज़ीज़ मित्र और मेहनती इंसान है।इन्होंने बहुत परिश्रम करके बिहार के गोलापगंज से मुम्बई तक का अपना सफर किया। गोपालगंज के मनु कुमार सिंह के पिता चंद्रमा देवी सिंह गोलापगंज के मशहूर पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार रहे।
वहीं अभिनेता मुश्ताक खान ने कहा कि मनुकुमार बेहद कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर यहां तक पहुंचे। आज 2200 लोगो को मनुकुमार ने रोजगार देने का काम किया।।
वहीं कॉमेडियन केके गोस्वामी ने कहा कि मनुकुमार ने आज जो मकान लिया है ऐसे और 10 मकान वो खरीदेंगे क्योंकि उनकी नियत अच्छी है।
अभिनेता अरूण बक्शी ने कहा कि मुम्बई में घर लेना हर इंसान का सपना होता है और आज इस शहर के हार्ट अंधेरी में घर लेकर मनुकुमार ने साबित कर दिया कि मेहनत और ईमानदारी से हर कार्य सम्भव है।
 बिल्डर पवन कुमार सिंह ने कहा कि मनुकुमार सिंह गरीबो के लिए हमेशा मदद के लिए तैयार रहते है।।वही प्रसिध्द ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र दुबे ने कहा कि मनुकुमार का सपना साकार हुआ, माताजी की कृपा उनपर बरसी। वहीं उद्यमी कपिल यादव ने कहा कि मनुकुमार ने सिर्फ अपना नही गरीबो का भी उद्धार किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग शरीक हुए।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top