ताजा खबरें

0
मुम्बई। दीपावली पर्व के दौरान कोई भी गरीब राशन के अभाव में भूखा न रहें इसलिए द्वारकामाई संस्था 1500 जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण करेगी। आगामी दि. 26 अक्टूबर 2024 को कुरार गांव स्थित त्रिवेणी नगर में राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राशन सामग्री में राशन के साथ ही पटाखे व बच्चों के लिए पटाखे में दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह 7 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में भगदड़ न हो इसलिए व्यवस्था की दृष्टि से दिंडोशी के सभी वार्डों में संस्था की समिति द्वारा पहले ही जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें कूपन बांटा जा रहा है। 
संस्था के मुम्बई अध्यक्ष एड. जितेंद्र शर्मा ने कहा कि गरीब परिवार भी दीपावली पर्व खुशी के साथ मना पाए, उनके चेहरे पर भी प्यारी मुस्कान आए। इसलिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने दीपावली उपहार के तौर पर राशन वितरण करने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top