ताजा खबरें

0
मुंबई। पिछले दिनों महानगर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला के फाउंडर एवं अध्यक्ष सुभाष मालिक और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला इस बार 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या से दर्शक दूरदर्शन पर लाइव देख सकते हैं। 
रावण की भूमिका निभाने जा रहे मनीष शर्मा ने बोला कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और इसका सारा श्रेय अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक को जाता है। प्रेस वार्ता के दौरान केक‌ई की भूमिका निभा रही है मैडोना भी मौजूद थी और उन्होंने बोला कि मैं भाग्यशाली हूं जो मैं अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हूं। वहीं राम की भूमिका निभा रहे वेद सागर ने बोला अयोध्या की रामलीला में 3 वर्षों से काम कर रहा हूं और मुझे भगवान राम की भूमिका का रोल जो मिला है यह सब हमारे अध्यक्ष सुभाष मलिक जी की वजह से मिला है। सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री 'वेदमती' की भूमिका में नजर आएंगी जो इससे पहले मां शबरी की भूमिका निभा चुकी हैं। तो वहीं वेद सागर 'भगवान राम' की भूमिका और मंगिशा मां 'सीता' की भूमिका में नजर आएंगी। बिंदू दारा सिंह भगवान शंकर की भूमिका में नजर आएंगे जो कई बरस हनुमान जी की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही रजा मुराद राजा दशरथ और राकेश बेदी राजा जनक की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा सलमान खान और अक्षय कुमार की हीरोइन बन चुकी शीबा भी एक विशेष भूमिका में दिखेंगी। 
अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं। देश-विदेश से लाखों लोग और कई साधु संत भगवान राम की जन्मभूमि में अयोध्या की रामलीला देखने आ रहे हैं। रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। पिछले साल इसे 36 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखी थी। इस साल 50 करोड़ से ज्यादा राम भक्त अयोध्या की रामलीला देखेंगे।
सुभाष मलिक ने आगे बताया कि हमने अयोध्या की रामलीला की शुरुआत कोरोना काल में की थी। उस समय कहीं पर भी रामलीला नहीं दिखाई जा रही थी हमने श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या पर रामलीला की शुरुआत की थी मुझे बहुत खुशी होती है कि जब हम इसे देखते हैं तो ऐसा लगता है जैसे साक्षात भगवान पृथ्वी पर उतर आएं हो।
पत्रकार वार्ता के दौरान अयोध्या की रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल, पवन वत्स, करन शर्मा, राज माथुर, अमित कुमार, अमित साहनी, मनोज सेहरावत, रूबी चौहान, अनिमेष, चंदन और प्रदीप अग्रवाल उपस्थित थे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top