ताजा खबरें

0
दिवा। श्रावण मास के पुण्य अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले के अंतर्गत दिवा में मास परायण रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में संगीतमय मास परायण रामायण पाठ का तीसरा विश्राम श्री गणेश प्लाजा सद्गुरुनगर में एआईएम लैब के मालिक अमित त्रिवेदी के निवास स्थान में किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। सावन माह के पावन अवसर पर दिवा में लगातार तीस दिन तक मास परायण रामायण पाठ किया जायेगा। यह कार्यक्रम शिवसेवा श्रावण मास परायण मंडल की ओर से आयोजित किया जा रहा है। तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत हर हर महादेव के जयकारों से हुई। जिसके बाद मास परायण रामायण पाठ का संगीतमय पाठ किया गया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत अश्वनी त्रिवेदी, पत्रकार अजीत त्रिवेदी राम नामी पट्टा व बुके देकर किया। इस अवसर पर संयोजक सचिन चौबे, संतोष तिवारी, मुकेश पांडेय, काशी प्रसाद त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडे, राहुल दुबे, सूर्यकुमार तिवारी, गुड्डू दुबे, देवराज तिवारी, बंटी बनारसी, भूपेंद्र मिश्रा, प्रिंस सिंह, संतोष मिश्रा, अंशुल चौबे, राज सिंह, विकाश मिश्रा, काका ढोल वाले, जितेंद्र दुबे, विनायक सिंह, कृष्ण गौड़, कृष्ण चंद्र दुबे, विकाश मिश्रा, शुशील पांडे, प्रमोद चौरसिया, सरवन बाबू पाठक, अमित शुक्ला, अभिषेक पांडे, केडी मिश्रा, राकेश तिवारी, गौरी शंकर पटवा, अजय सिंह, अनुराग चौबे, सूरज यादव, विनोद दुबे, पंकज पांडेय आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top