ताजा खबरें

0
मुंबई: गाय की महिमा और संरक्षण पर आधारित "गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2024" पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 जुलाई 2024 को मुक्ति कल्चरल हब, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में संपन्न हुआ।
इस समारोह में श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बीजेपी नेता, समाजसेवक एवं बिजनेसमैन डॉ रामकुमार पाल को आशीर्वाद देते हुए सम्मानित किया।
 डॉ रामकुमार पाल मंच पर महाराज के हाथों सम्मानित होकर और उनका आशीर्वचन सुनकर अभिभूत हो गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद की भाजपा नेता माधवी लता, मुक्ति हॉल की संस्थापक तथा फिल्म निर्मात्री स्मिता ठाकरे, बिजनेस मैन डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी, निर्माता प्रेम सागर, शेखर मुंदड़ा, प्रिंसिपल अजय कौल, प्रशांत काशिद, महेंद्र संगोई, गिरीश जयंतीलाल शाह, बिमल भूटा, सुनील सेठी, चिराग गुप्ता, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, कवि वागीश सारस्वत, मॉडल एक्ट्रेस सीमा मीना सहित कई गौ सेवक और गौ संरक्षक की विशेष उपस्थिति रही।
 आपको बता दें कि भाजपा नेता होने के अलावा, डॉ रामकुमार पाल एक सफल व्यवसायी हैं और वे गरीबों के हितार्थ समर्पित भाव से कार्य करते हैं। वर्तमान में, वे मुंबई के उत्तर/पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। इससे पहले, वे महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त विशेष कार्यकारी अधिकारी (एसईओ) (2005-2010) के पद पर रह चुके हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और दमन-दीव और दादरा नगर हवेली के प्रभारी के रूप में, श्री पाल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया।
डॉ पाल प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। यह समूह भारतीय किसानों के जीवन में सुधार लाना चाहता है।
डॉ रामकुमार पाल के उल्लेखनीय योगदान और
एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मानवता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रमुख मीडिया हाउस, मिड-डे ने सक्सेस स्टोरी कॉलम में उन्हें स्थान दिया और मैगजीन इंडिया टुडे की 45 वीं वर्षगांठ के दौरान भी उन्हें उचित स्थान पर प्रकाशित किया। 
श्री पाल को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और हिंदी भाषा और सारस्वत साधना को लोकप्रिय बनाने के लिए वर्षों की सेवा के लिए वीर भारतीय हिंदी साहित्यपीठ, लखनऊ द्वारा समाज सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन महाराष्ट्र अध्यक्ष पद पर रामकुमार पाल अपनी तमाम उपलब्धियों के बावजूद एक विनम्र और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता बने हुए हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top