ताजा खबरें

0
मुंबई। आजकल जन्मदिन को सेलिब्रेट करना जीवन में अनिवार्य बन गया है। हर कोई चाहता है कि उसका जन्मदिन विशेष हो और अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को उत्सव का रूप दिया जाए।
12 जून को भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी का जन्मदिन मुंबई में बड़े धूमधाम के साथ मनाया। उस अवसर पर परिवारिक रिश्तेदार और मित्रों के अलावा युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी भी मनोज सोलंकी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे और उपहार भेंट किए।
मनोज सोलंकी ने कहा कि इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में दो तीन राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में जीत का परचम लहराया है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए हैं। चूंकि मैं पार्टी से जुड़ा हूं तो इस साल खुशी हजार गुना बढ़ गई है और सेलिब्रेशन का आनंद तो बनता ही है।
आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े मनोज सोलंकी बिल्डर और बिजनेसमैन हैं और एक सोशल वर्कर के रूप में कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे चुके हैं। इसके साथ वे भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी और अखिल राष्ट्रीय सिने कलाकार व कामगार संघटन के भी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top