ताजा खबरें

0
अग्रणी कंटेंट कंपनियां जियो स्टूडियोज, हंबल मोशन पिक्चर्स और पैनोरमा स्टूडियोज ने दिल छू लेने वाले पारिवारिक ड्रामा "अरदास" की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त के साथ एक मजबूत सहयोग की घोषणा की है। पहली फिल्म अरदास का निर्देशन गिप्पी ग्रेवाल ने किया था, जो उनके निर्देशन की पहली फिल्म थी। इस सफलता की कहानी दूसरी किस्त, "अरदास करण" के साथ जारी रही। अब यह आगामी महत्वाकांक्षी परियोजना, "अरदास सरबत दे भले दी" एक और सफल कहानी देने का वादा करती है जो कि 13 सितंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'अरदास सरबत दे भले दी' का निर्माण गिप्पी ग्रेवाल, रवनीत कौर ग्रेवाल, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और दिव्य धमीजा द्वारा किया गया है।
अरदास सरबत दे भले दी पंजाबी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल फ्रेंचाइजी अरदास की विरासत को जारी रखने के लिए तैयार है। "अरदास" के लिए ग्रेवाल ने निर्देशन की कुर्सी संभाले दर्शकों को मनोरजंन तथा भावनाओं के उत्कृष्ट मिश्रण से प्रभावित किया था जिसे काफ़ी सराहा गया था।
 फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, 'अरदास' फ्रेंचाइजी का दिल में एक विशेष स्थान है। इसके मूल संदेश दयालुता और विश्वास में लोगों को एकजुट करने की शक्ति है, इस तीसरी किस्त को सांझा करने के लिए उत्साहित हूं।" साथ ही यह बेहतरीन कहानी दर्शकों तक पहुंचाने की साझेदारी के लिए मैं जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज का अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं।''
 फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ जैस्मीन भसीन, गुरप्रीत सिंह घुग्गी, प्रिंस कंवलजीत सिंह, मलकीत रौनी और रघुवीर बोली सहित कई शानदार कलाकार हैं।
 जियो स्टूडियोज, हंबल मोशन पिक्चर्स और पैनोरमा स्टूडियोज प्रस्तुत, "अरदास सरबत दे भले दी" जिसे गिप्पी ग्रेवाल ने लिखा और निर्देशित किया है। गिप्पी ग्रेवाल, रवनीत कौर ग्रेवाल, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और दिवाय धमीजा द्वारा निर्मित यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top