ताजा खबरें

0
मुम्बई। साल भर पुरस्कार समारोह के आयोजन में व्यस्त रहने वाले कृष्णा चौहान आगामी 15 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 'मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024' का आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसी सुपरहिट फिल्मों के संगीतकार इस्माइल दरबार ने मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 का पोस्टर लॉन्च किया। 
केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं।
कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद होंगी। जिनमें इस्माइल दरबार, सोमा घोष, सुजाता मेहता, उपासना सिंह, 
 दिलीप सेन, डॉ दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक, सुनील पाल, अली खान, एसीपी संजय पाटिल, बीएन तिवारी और योगेश लखानी (ब्राइट एडवरटाइजिंग) का नाम उल्लेखनीय है। 
इस अवार्ड समारोह के सीजन 3 को लेकर समर्पित भाव से कृष्णा चौहान तैयारी कर रहे हैं।  
कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर फिल्ममेकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।
मिस एंड मिसेज इंडिया के ज्यूरी मेम्बर्स होंगे सिंगर डॉ दीपा नारायण झा, निक्की बत्रा, सिंगर ऋतु पाठक और फैशन डिजाइनर डॉ भारती छाबड़िया। 
अपने सभी अवार्ड समारोह में समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मानित करते हैं।  
आपको बता दें कि कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म 'आत्मा डॉट कॉम' की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत होगा।
 आपको बता दें कि कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन 4 मई 2024 को 'लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2024' का 5 वीं बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top