ताजा खबरें

0
मुंबई। मुंबई में तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट - 23 का आयोजन जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 2, 3 व 4 दिसंबर को मनाया जा रहा है। बिरसा मुंडा को समर्पित यह कार्यक्रम मलाड पूर्व में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन व चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर कॉलेज ऑफ़ लॉ के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जा रहा है। पूरे देश से अपने-अपने विषय के वक्ता व प्रवक्ता इसमें अपना विचार रखेंगे कि कैसे भारत एक उन्नत राष्ट्र की ओर गतिशील है, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को बल मिल सके। विविधता से भरे इस देश में अनेक चुनौतियां भी है और इन्ही मुद्दों पर इनके मुख्य संयोजक प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार का मानना है कि यह विचार शक्ति ही युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी और भारत विश्व गुरु ही नहीं महाशक्ति व महासत्ता भी प्राप्त करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री के विजन 2036 में आर्थिक रूप से विश्व को लीड करने की नींव को पूरे देश को मिलकर रखना होगा और एक स्वर में चलना होगा। इसे सफल बनाने में उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे हैं व मार्गदर्शन कर रहे हैं।
 अजय कौल (शिक्षाविद फाउंडर ट्रस्टी चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर), प्रशांत कासीद, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार पाल, सचिव भावेश दोशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरी ठाकुर, अधिवक्ता बिंदु दुबे, भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय रॉक पेंटिंग आर्टिस्ट सुबोध नेमलेकर, उद्यमी पवन कुमार, पत्रकार अरुण लाल, उद्यमी चांद सेठ, शिक्षाविद शमशेर राही, उद्यमी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पंकज सोनी, अधिवक्ता अखिलेश दुबे व विनय दुबे, संजय शर्मा, चिराग गुप्ता, निखिल भामरे आदि की राष्ट्रीय समिति ने एक सामूहिक हिस्सेदारी साझा करते हुए इस मीट का आयोजन किया है। 
इस राष्ट्रीय मीट में मुख्य वक़्ता के रूप में विख्यात पीआएऐल मैन ऑफ़ इंडिया सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय, लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा मंजु लोढ़ा, आयरनमेन - अल्ट्रामेन उपलब्धियों से सम्मानित कृष्ण प्रकाश आईपीएस एडीजी महाराष्ट्र, पुनीत चतुर्वेदी , दीपक पांडेय आईजी महाराष्ट्र, भजन सम्राट अनूप जलोटा, उद्यमी नेत्री श्वेता शालिनी समेत कई दिग्गज भाग लेंगे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top