ताजा खबरें

0
मुम्बई। डॉ अरुण कुमार शर्मा ने नमो नमो संगठन ट्रस्ट के सहयोग से विश्व की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति "बूमरंगचा राजा" का स्वागत किया, जिसे इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है।
इस गणेश उत्सव में बॉलीवुड एक्टर अवतार गिल, शिवा रिंदानी और गौरव शर्मा, अरुण शर्मा की उपस्थिति देखी गई। 
"बूमरंगचा राजा" के भव्य उत्सव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्तों ने इस उत्सव को खूब उत्साह से साथ मनाया। भक्ति और पर्यावरण जागरूकता की एक उल्लेखनीय पहल में, डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने नमो नमो संगठन ट्रस्ट के सहयोग से विश्व की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति का निर्माण करवाया। इस अविश्वसनीय उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया गया है।
अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि प्यार से तैयार की गई यह गणेश जी की मूर्ति पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। "बूमरांगचा राजा" धार्मिक और सांस्कृतिक प्रथा के महत्व को दर्शाता है। यह बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश की भावना का प्रतीक है, जो हमारा मार्गदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
नमो नमो संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण शर्मा कहते हैं कि भक्ति और प्रथाओं के माध्यम से, हम परंपरा और आधुनिकता के बीच की खाई को पाट सकते हैं। हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं जो हमारे अनमोल पर्यावरण की रक्षा करते हुए हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी गले लगाती है।
बता दें कि मूर्ति की स्थापना दिवस पर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण महाराज ने दुनिया के सबसे ऊंचे इको फ्रेंडली बूम रंग चा राजा की स्थापना की। मुंबई के चांदीवली में स्थित बूमरंग बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बूमरंग-चा गणपति उत्सव ने सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति का विश्व रिकॉर्ड बनाकर एक इतिहास रच दिया है।
अरुण कुमार शर्मा का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर मोदी और हर घर पर्यावरण-अनुकूल गणेश की सोच को सपोर्ट करते हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top