ताजा खबरें

0
मुंबई। मालाड में द्वारिकामाई चैरिटी संस्था की महिला टीम द्वारा शुक्रवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शाम 5 बजे संस्था की समस्त महिला पदाधिकारीयों द्वारा कुरार पुलिस स्टेशन मे कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गयी। बता दें कि द्वारिकामाई चैरिटी संस्था मुंबई की जानी मानी सामाजिक संस्था हैं, इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे हैं, उनकी समाजसेवा के संकल्प व्रत मे रक्षाबंधन पर्व मे पुलिस जवानों के कलाई पर राखी बाँधकर उनको बहनों के प्यार से अवगत कराना है।
 कुरार पुलिस स्टेशन मे महिलाओं की टीम के बीच राखी बंधवाते हुए पुलिसकर्मियों को गर्व हो रहा था। राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर आरती उतारा गया। फिर उन सभी जाँबाज जवानों ने महिलाओं के रक्षार्थ सेवा करने व इमानदारी से फर्ज निभाने के कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भाई बहन के पर्व रक्षाबंधन की बधाई दी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top