मुम्बई। राष्ट्रीय परशुराम सेना की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में दिवा शहर अध्यक्ष पद पर संतोष तिवारी की नियुक्ति की गई। वहीं, महाराष्ट्र महासचिव की जिम्मेदारी सुशील पांडे को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अजीत त्रिवेदी और विनीत तिवारी को सौंपी गई है। संरक्षक पद पर सचिन चौबे को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव चौबे ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर स्मार्ट एजुकेशन इंग्लिश हाई स्कूल के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। नोटबुक व अन्य शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजेश पांडे मौजूद थे।
महाराष्ट्र परशुराम सेना हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। सामाजिक कार्यों के साथ ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए मदद करती रहती है। महाराष्ट्र परशुराम सेना के महाराष्ट्र महासचिव पद पर नितेश शर्मा, ठाणे जिला अध्यक्ष पद पर वेंकटेश मिश्रा, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष पद पद पर विनोद शुक्ला, ठाणे ग्रामीण अध्यक्ष पर पर विकास मिश्रा, सह संरक्षक पद पर कृष्ण कुमार शुक्ला, मार्गदर्शक के रूप में राम सजीवन दुबे, महासचिव पद पर केडी मिश्रा, सलाहकार मंत्री के पद पर कृष्ण चंद्र पाठक, महासचिव पद पर लाल चंद्र तिवारी को नियुक्त किया गया है। वहीं, महिला गट अध्यक्ष की जिम्मेदारी नेहा मिश्रा को, महिला गट उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी विभा पांडे को सौंपी गई है। प्रवक्ता का पद विजय मिश्रा (नाना) को सौंपा गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संरक्षक सचिन चौबे ने कहा कि हमे परशुराम सेना की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.