ताजा खबरें

0
मुम्बई। लेस्ली मार्टिन एक देशभक्त पूर्व सैनिक और संगीत प्रेमी हैं और भारतीय मूल के गायक हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने 1971 की लड़ाई लड़ी है। वे एक बेहतरीन मुक्केबाज (बॉक्सर) भी हैं। लेस्ली कनाडा में जाकर रहने लगे थे मगर संगीत के प्रति उनके जुनून और उनके दोस्तों के प्रोत्साहन ने उन्हें वापस भारत में खींच लाया। वह अक्सर भारत आते हैं और अलबम का निर्माण करते हैं जिसमें वह गायकी के साथ साथ अभिनय भी करते हैं।
लेस्ली मार्टिन जल्द ही अपना म्यूजिक एलबम 'दिलवाले मरते हैं' रिलीज़ करने वाले हैं जो कि एल एम यूनिवर्सल की प्रस्तुति होगी। प्रसिद्ध संगीतकार तबुन सूत्रधार ने शानदार अंदाज़ में इस एल्बम 'दिलवाले मरते हैं' को संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर शंकर रेगर हैं। गीत को रवि बसनेट ने लिखा है। वहीं रैपर डीजी गोगोई और निर्माता और गायक लेस्ली मार्टिन हैं। यह गीत बेहद उत्साह और ऊर्जाभरा है जो कि युवाओं को बेहद पसंद आएगा और वे झूम उठेंगे।
 आपको बता दें कि लेस्ली मार्टिन ने कई गानों के साथ साथ अच्छी योजना बना रखी है। वे इकहत्तर वर्ष की उम्र में भी बेहद जिन्दादिल और खुशमिजाज हैं। उनका मानना है कि इंसान को हर हाल में प्रसन्न रहना चाहिए और संगीत तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है इसमें उम्र का कोई असर नहीं होता। उनके जीवन का उद्देश्य है कि संगीत के इस असीम जादू को सभी तक पहुंचाए जिससे लोगों को अपने जीवन में तनाव से मुक्ति मिले उन्हें सुकून और खुशी की प्राप्ति हो।

- गायत्री साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top