ताजा खबरें

0
मानस परिवार ने लिया संकल्प

मुंबई। महानगर के रामभक्त अब अयोध्या में जाकर अपना परचम लहराएंगे। रामचरित मानस का पाठ करने वाले 70 मंडल के प्रतिनिधि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में अखंड रामायण का पाठ करेंगे। मानस परिवार सेवा ट्रस्ट ने इसका संकल्प लिया है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। अतिथियों को न्योता दिया जाने लगा है। इसी कड़ी में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मिलन शुक्ला को निमंत्रण दिया गया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर हर संभव मदद की बात कही। इससे पहले महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को निमंत्रण दिया गया। जिसे सांस्कृतिक मंत्री ने सहज भाव से स्वीकार किया।
मानस परिवार की ओर से इस बार अयोध्या में अखंड रामायण का पाठ कराने का जो संकल्प लिया गया है, उसमें हर कार्यकर्ता अपना पूरा योगदान दे रहा है। रामभक्तों का यह जत्था आठ अप्रैल की सुबह मुंबई की सीएसएमटी से प्रस्थान करेगा। इस दौरान प्रदेश के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगुंटीवार उन्हें विदा करने के लिए मौजूद रहेंगे। यह सभी रामभक्त 11 और 12 अप्रैल को अयोध्या के सुग्रीव किले में अखंड रामायण का पाठ करेंगे। इस अवसर पर सभी रामायण प्रेमी सरयू स्नान, श्रीराम लला दर्शन, हनुमान गढ़ी सहित तीर्थ नगरी के पावन स्थलों के दर्शन करेंगे।
सनातन धर्म को आगे बढ़ाना उद्देश्य
मानस परिवार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष रवींद्र पांडेय, वकील बद्री प्रसाद पांडेय और मुंबई अध्यक्ष सूर्य कुमार तिवारी ने बताया कि रामायण प्रेमी छह दिनों तक अयोध्या में प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी भक्तों का उद्देश्य सनातम धर्म को आगे बढ़ाना है। विश्व में शांति स्थापित हो और भारत का झंडा चारों तरफ ऊंचा रहे, इसके लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करेंगे।
कोरोना काल में की लोगों की मदद
मुंबई की हर बस्ती में रामचरित मानस का पाठ करने वाले मंडल दशकों से सक्रिय हैं। कोरोना काल में मानस परिवार लोगों की मदद के लिए आगे आया। इस दौरान अनाज वितरण के साथ ही लोगों की आर्थिक मदद भी की गई। मुंबई के कई इलाकों में बच्चों को नोटबुक, पेन भी वितरित किए गए।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top