0
एस के तिवारी द्वारा संचालित यूट्यूब चैनल भार्गव भक्ति सनातन धर्म और संस्कृति को सरल माध्यम में जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। चैनल में वीडियो, गीत, संगीत, भजन और मंत्र उच्चरण के माध्यम से सनातन धर्म से जुड़ी बातों को दिखाया जाएगा। एस के तिवारी ने इससे संबंधित शिक्षा और पारंपरिक ज्ञान प्राप्त किया है। एस के तिवारी का कहना है कि सनातन धर्म अत्यंत प्राचीन और विस्तृत है। एक ही जीवन में इसका सम्पूर्ण अध्ययन या ज्ञान पाना कठिन है। इनका मूल उद्देश्य सनातन धर्म में चार वेद, अट्ठारह पुराण, छह शास्त्र, उप शास्त्र, रामायण, महाभारत, श्रीमद भगवत गीता, षद्दर्शन तुलसीदास रचित रामचरित मानस, अरण्यक, उपनिषद, वेदांग, श्रीमद्‌भागवत आदि धार्मिक ग्रन्थो को सरल भाषा में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से धरती के समस्त हिन्दू जनमानस तक पहुँचाना है।
भार्गव भक्ति चैनल नवरात्र में माताओं के नव रूपों का विस्तृत वर्णन, नव भजन और आराधना, गणपति के इक्कीस दिनों में भगवान गणेश को समर्पित इक्कीस गीत, श्रवण मास के तीस दिनों तक भगवान शंकर के भजन, महिमा मंडन और आरती, इसीप्रकार प्रत्येक हिन्दू पर्व और उत्सवों के साथ साथ में उनसे संबंधित गीतों को आडियो और वीडियो के माध्यम से जनता तक पहुंचने का कार्य कर रहा है।
बाईस वर्षों से अधिक समय हो चुका है और आज तक और आगे भी एस के तिवारी निःस्वार्थ भाव से सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और उसे सम्पूर्ण विश्व की जनता तक पहुंचाने के कार्य में अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं।
 उनका कहना है कि सनातन धर्मग्रन्थ में लिखित बातों को किसी सत्यता या प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। जिसे लोगों ने अनदेखा कर दिया उस सनातन धर्म की बातों को आज विज्ञान स्वयं खोज कर उसे प्रमाणित कर रहा है। नासा आज भी इन धार्मिक ग्रन्थों का शोध कर नवीन जानकारियां हासिल कर रहा है। समस्त सनातन धर्मियों के लिए ये सभी पुस्तकें उनके पूर्वजों की सौगात है जिनका अनुसरण कर वे अपना दैहिक, दैविक, भौतिक, आर्थिक जीवन सरलता से सफल बना सकते हैं।
 सनातन धर्म की सत्यता के लिए विज्ञान के द्वारा प्रमाणिकता या सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। 
सनातन ही धर्म है सनातन ही शाश्वत है,बाकी सम्प्रदाय और पंथ है। श्रीमद्भागवत, वेद और पुराण सबसे ऊपर है और परम सत्य है। 
एस के तिवारी अपना सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म और संस्कृति को समर्पित करते हैं। वे अपने यूट्यूब के माध्यम से जनता तक सरल माध्यम से सनातन से जुड़ी जानकारियां, गीत और भजन, ऋचा, मंत्र, तैतीस कोटि देवी देवताओं की पूजा विधि का ऑडियो विडिओ पहुंचाएंगे। इसमें किसी प्रकार का आधुनिकरण, व्यवसायीकरण या ग्लैमर नहीं होगा। एस के तिवारी कहते हैं कि आज भी लोग सनातन धर्म से अनजान हैं या फिर उन तक जानकारी नहीं पहुंच पाती या सारे ग्रंथों को पढ़ कर उनका भावार्थ ज्ञात कर पाना या फिर सारे ग्रन्थों का संग्रह कर पाना सभी के लिए संभव नहीं। कुछ अज्ञानता वश रूचि नहीं रखते या अत्यधिक व्यस्तता या बच्चों तक उनके परिवार द्वारा सनातन धर्म से जुड़ी जानकारी नहीं दे पाते। 
भार्गव भक्ति सभी तक भावार्थ सहित कर्णप्रिय संगीत के माध्यम से सनातन धर्म से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी सरलतापूर्वक पहुंचाने का काम कर रही है।
भार्गव का अर्थ भृगु वंसज और भगवान परशुराम को भार्गव परशुराम कहा जाता है। भार्गव भक्ति चैनल भगवान परशुराम जी को ही समर्पित है। भार्गव परशुराम अमर हैं, आज भी जीवित हैं और धरती में पहाड़ पर विचरते हैं। सतयुग त्रेतायुग के जैसा अभी भी उनकी पूजा पाठ की जाती है।
एस के तिवारी इस नवरात्रि में नौ माताओं के नौ भजन को नौ दिन तक रिलीज करेंगे। इसी प्रकार गणपति उत्सव में भी 21 गणेश जी के गीत रिलीज करेंगे। उसके बाद सावन महीने में एक महीने प्रतिदिन महादेव के गीत भी रिलीज करेंगे।

Post a Comment

 
Top