भारत के जाने माने डॉक्टरों की कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी
मुम्बई। भारत के प्रसिद्ध डॉक्टरों की कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी 'डॉक्टर्स आर्ट शो' का आयोजन 22 से 28 नवंबर, 2022 के बीच मुंबई में वरली स्थित नेहरू सेंटर में किया गया है। इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 22 नवंबर को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. जगन्नाथराव हेगडे (पूर्व शेरिफ), रामजी शर्मा (प्रसिद्ध चित्रकार), डॉ. चेतना अग्रवाल (मिसेस यूनिवर्स मिडल एशिया 2019), डॉ. अजयकांत रुईया (डायरेक्टर, ऑल स्टेट ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज), डॉ. अवनिश राजन (प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर) तथा कला और उद्योग क्षेत्र से जुड़े कई लोग थे। इस कला प्रदर्शनी का आयोजन दीपकला फाऊंडेशन द्वारा किया गया है। भारत के प्रसिद्ध 50 से ज्यादा डॉक्टरों की बनायी गयी सौ से ज्यादा कलाकृतीयाँ इस प्रदर्शनी में सजेगी। जो तैलरंग, एक्रिलिक, चारकोल, मिक्स मीडियम तथा अमूर्त शैली मे बनाई गयी है। डॉक्टरों की कलात्मक प्रतिभा तथा कला और विज्ञान का अनोखा संगम इस प्रदर्शनी में देखने मिलेगा।
डॉक्टर्स कला प्रदर्शनी में डॉ. अवनिश राजन, डॉ. जतिन शाह, डॉ. शेखर भोजराज, डॉ. सलोनी कुलकर्णी पटवर्धन, डॉ. कौशल छत्रपती, डॉ. सोनल शाह, डॉ, सोनाली सराफ, डॉ. गजेंद्र निकम, डॉ. टी. पार्वती बानु, डॉ. अमेय पारेख, डॉ. मृणालिनी वाकचौरे, डॉ. विनोद बितपल्लीवर, डॉ. रोहिणी कुलकर्णी, डॉ. अरविंद कुलकर्णी, डॉ. अश सुजीत जी, डॉ. प्रीती केलकर, डॉ. प्रिया अहिरे, डॉ. सुचेता पाटील मलवटकर, डॉ. मुकुंद कोठावडे, डॉ. अनिल संगनेरिया, डॉ. प्राची अंबिके, डॉ. नितिन जाधव, डॉ. अपर्णा गोविल भास्कर, डॉ. देवयानी पारिख, डॉ. एस. व्ही. पानसरे, डॉ. अचला सुशील नाडकर्णी, डॉ. कल्याणी त्रिवेदी, डॉ. जयंत गावंड, डॉ. चेतना अग्रवाल, डॉ. सौरभ रेडिज, डॉ. स्वीटी शिंदे, डॉ. चार्मी बद्रेश शाह, डॉ. समीरा शेख, डॉ. वसुंधरा पाटील, डॉ. प्रशांत हरीदास खातल, डॉ. तृप्ती कांबले देठे, डॉ. रजनीगंधा नाईक, डॉ. सुचित्रा केळकर, डॉ. विजेता तिवारी, डॉ. मानसी अनिल दलवी, डॉ. साइमा शेख, डॉ. संतोष पांचाल, डॉ. विभा जागेश्वर साखरे, डॉ. वरुण राव, डॉ. कृष्णा महती, डॉ. महेंद्र गांगूर्डे, डॉ. रश्मी रेवटकर जैसे अनेक डॉक्टरों की चित्र और फोटोग्राफी देखने मिलेगी। 22 से 28 नवंबर, 2022 के बीच रोज सुबह 11 से रात 7 बजे तक सभी कलाप्रेमी इस कला प्रदर्शनी का निःशुल्क लाभ उठा रहे हैं।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.