मुंबई। गऊ भारत भारती, गौ वंश पर आधारित विशेष समाचार पत्र के तत्वावधान में आयोजित 'गऊ ग्राम महोत्सव' के भव्य आयोजन का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंत्रोच्चार व रणभेरी के साथ प्रफुल्लित वातावरण में किया।
राज्यपाल कोश्यारी ने अपने उद्बबोधन में गाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक या गोवंश की उपयोगिता को लेकर श्रोताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने रासायनिक खादों की अपेक्षा जैविक खादों के अधिक प्रयोग पर भी बल दिया। वर्तमान में गौ व गोवंश के प्रति सभी लोगों की जागरूकता व दिलचस्पी बढ़ रही है। उन्होंने इस दिशा में कार्यरत निरंतर विभिन्न प्रकल्पों के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं व गौशालाओं की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं संपादक संजय 'अमान' के प्रयासों की न सिर्फ सराहना की बल्कि लोगों से भी गौ तथा गोवंश पर आधारित उत्पादों व उत्पादकों को भी प्रेरित करने हेतु उनके प्रयोग की अपील की। इस अवसर पर रुचि कत्थक क्लासेस, मुद्रा उड़ीसी एवं अन्य संगठनों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य का मंचन करने पर राज्यपाल ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत कर पारितोषिक की घोषणा भी की। जबकि केंद्रीय पशुपालन, दुग्ध व मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अपने वीडियो संदेश में राज्यपाल एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में गौ की जरूरत को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय अमान ने अपने प्रस्तावना उद्धबोधन में जैविक प्रयोग व वर्तमान में गोवंश के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में राजनीति, सामाजिक, फिल्म, क्रीड़ा आदि क्षेत्रों से संबंधित महानुभाव विशेष रूप में उपस्थित होंगे, ऐसी संभावना व्यक्त की गई है।
कार्यक्रम के संचालक एवं उद्घघोषक संजय बलोदी 'प्रखर' सहित आयोजन समिति के मुख्य प्रतिनिधियों में रामकुमार पाल, संतोष शहाणे, महेंद्र भाई काबरा, एडवोकेट ज्ञान मूर्ति शर्मा, कपिल कियावत व विनय सिंह ने इस "गौ ग्राम महोत्सव" को सफल बनाने हेतु अपनी विशेष भूमिका एवं कर्तव्यों का निर्वहन किया। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित करने की इच्छाएं व संभावनाएं व्यक्त की और कहा कि इस ओर हमारा प्रयास जारी रहेगा। और अंत में स्थानीय पूर्व पार्षद ज्ञान मूर्ति शर्मा द्वारा आयोजन में भाग लेने वाले सभी सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों का अभिवादन एवं धन्यवाद किया गया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.