ताजा खबरें

0


मुंबई। भारतीय जनता पार्टी मुंबई बिहार प्रकोष्ठ द्वारा आजादी का 75वां अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य बाइक तिरंगा रैली प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ मनोज झा के नेतृत्व में निकाली गयी। रैली को भाजपा मुम्बई के महामंत्री संजय उपाध्याय ने अपने हाथों से तिरंगा झंडा दिखाकर दादर भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना किया। काफी संख्या में बाइक के साथ यह रैली दादर से निकलकर वर्ली नाका, महालक्ष्मी पैडर रोड गिरगॉंव चौपाटी, मंत्रालय से होते हुए भाजपा महाराष्ट्र कार्यालय नरिमन पॉइंट में सम्पन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मुख्य रूप से भाजपा महाराष्ट्र बिहार प्रकोष्ठ के संयोजक फूल सिंह, भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के महामंत्री शुभ नारायण साह, सुशान्त अम्बष्ठ, भगवान चौधरी, सुनील सिंह, प्रदीप साहू, बिनय चंद्र झा, अभय झा, शिवनाथ यादव, सचिन झा, रंजीत,  अवधेश पासवान, संजय चौधरी, अभिषेक झा, राजन नीलेश झा मुख्य रूप से शामिल थे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top