0


मुंबई: भारत की स्वतंत्रता के 75 वे अमृत महोत्सव मनाने के उपलक्ष्य में समृद्ध भारत की दिशा में मीडिया की भूमिका संबंधित विषय पर राष्ट्रिय मीडिया परिषद का आयोजन 29 अगस्त से 2 सितंबर तक राजस्थान के आबूरोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय शांतिवन कैम्पस में किया जा रहा हैं। 

 भारत के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, फिल्म, सोशल मीडिया के 2000 से अधिक पत्रकार इस विशाल परिषद में हिस्सा लेंगे। वहीं पड़ोसी देश नेपाल से भी पत्रकार माउंट आबू पहुंच रहे हैं। पांच दिवसीय परिषद में राजयोग का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और आनंद की प्राप्ति में मीडिया की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी, सुवर्णमय भारत की पुनः स्थापना, शांति और एकता के लिए मीडिया की विशेष भूमिका की आवश्यकता, आंतरिक मानवीय शक्ति का विकास सहित विभिन्न विषय पर अग्रणी पत्रकार, महानुभाव तथा ब्रह्माकुमारी के प्रसिद्ध वक्ता विशेष संबोधन करेंगे।

इस अवसर पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जाएगा। स्वच्छ, शांतिमय, प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस पांच दिवसीय परिसंवाद में हकारात्मक पत्रकरिता द्वारा विश्व की हरेक समस्या के समाधान की दिशा में कैसे आगे बढ़े?आंतरिक शक्तिओं का विकास करने के विविध उपाय के बारे में चर्चा विचारणा होंगी।

ब्रह्मकुमारी संस्था भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां सहित समाज के हरेक वर्ग के लिए संसार की समस्याओं के समाधान की दिशा में राजयोग के प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध है और निरंतर चल रही इनकी विभिन्न अध्यात्मिक प्रवृत्तिओ का समाज में उत्तम परिणाम देखने मिल रहा हैं।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (जिसे संक्षिप्त में ब्रह्मकुमारीज भी कहते हैं) एक अनोखा विश्व विद्यालय और एक चिरपरिचित नैतिक मूल्यों पर आधारित शैक्षणिक संस्था है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का कार्य एक ऐसे विश्व की परिकल्पना से प्रेरित है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी पूरी संभावनाओं तक विकसित हो चुका हो और शांति सद्भाव से एक दूसरे से व्यवहार करते हों। सन 1937 में इस संस्था की स्थापना हुई और अब इसके 145 देशों से अधिक देशों में 4500 से भी अधिक राजयोग सेवा केंद्र हैं। इसका अंतर्राष्ट्रीय हेडक्वार्टर माउंट आबू, राजस्थान स्थित पाण्डव भवन में है। ब्रह्मकुमारीज सभी स्तर पर शान्ति और सद्भावना बढ़ाने में कार्यरत है। इस संस्था को संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के जन संपर्क के विभाग  (DPI) में गैर - सरकारी संस्था (NGO) के रूप में स्थान प्राप्त है, साथ साथ संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) और UNICEF के साथ जनरल सलाहकार के रूप में मान्यता प्राप्त है। ब्रह्माकुमारीज़ को संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय शांति परियोजना में उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए 7 शान्ति दूत पुरस्कार प्राप्त हुआ।

संस्था को अपने शिक्षाओं के आधार पर वैश्विक स्वीकृति एवं विशेष अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। यह संस्था ईश्वर पितृत्व एवं मानव बंधुत्व में विश्वास करता है और सारे विश्व के मानव जाति के लिए खुला है, चाहे वह किसी भी जाति, पंथ, रंग, आयु, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक पद पर हो। यह संस्था नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों द्वारा समाज उत्थान, विश्व शान्ति और विश्व बंधुत्व के लिए कार्यरत है।

Post a Comment

 
Top