ताजा खबरें

0




मुंबई। बोरिवली के विधायक सुनील राणे अपने कार्य के लिए स्थानीय जनता में लोकप्रिय हैं। स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए सुनील राणे के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन एवं स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय और कला केंद्र का लोकार्पण देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री) के द्वारा सम्पन्न हुआ। 

इस अवसर पर प्रवीण दारेकर (विपक्ष के नेता, महाराष्ट्र विधान परिषद), गोपाल शेट्टी (संसद सदस्य, लोकसभा - उत्तरी मुंबई), मंगल प्रभात लोढ़ा (अध्यक्ष, मुंबई भाजपा) और सुनील राणे (विधायक, बोरीवली विधानसभा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 सुनील राणे ने विभिन्न पुस्तकों वाले अत्याधुनिक पुस्तकालय की कल्पना को साकार किया है। सुनील राणे मानते हैं कि पुस्तकालय ज्ञान और संस्कृति का प्रवेश द्वार है। यह समाज में एक मौलिक भूमिका निभाता है। संसाधन और सेवाएं सीखने के अवसर पैदा करती है, साक्षरता और शिक्षा का समर्थन करती है और युवाओं और नागरिकों के बीच नए विचारों और दृष्टिकोणों को आकार देने में मदद करती हैं जो एक रचनात्मक और अभिनव समाज के लिए केंद्रीय है। 

 सुनील राणे बोरीवली के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने बोरीवली के लोगों के लिए एक और कार्यालय शुरू किया है। बोरिवली पूर्व स्थित उनके जन सम्पर्क कार्यालय में स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बोरीवली के विकास के लिए नीतियां बनाई जाएंगी और समाज की बेहतरी के लिए निर्णय लिए जाएंगे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top