0


नवी मुम्बई। होपमिरर चैंपियंस ट्रॉफी 2021, होपमिरर फाउंडेशन द्वारा धानसर, रायगढ़ में पिछले रविवार एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न हुआ। होपमिरर फाउंडेशन नवी-मुंबई स्थित एक एनजीओ है जो गरीबी उन्मूलन, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों का उत्थान एवं विकास करना है। होपमिरर चैंपियंस ट्रॉफी सभी टीमों के लिए खुली और मुफ्त थी। प्रतियोगिता में आंबेवाड़ी, वांगणी आदिवासी टीम सहित आसपास के 10 से अधिक स्थानीय गांवों ने भाग लिया। समारोह का उद्घाटन अरुणशेठ भगत, विक्रांत पाटिल, प्रल्हाद केनी जैसे राजनीतिक नेताओं ने किया। प्रतियोगिता में गुरु म्हात्रे, आमिर सैय्यद, ताहिर पटेल, नंदकिशोर म्हात्रे, सचिन पाटिल, अयूब शेख, प्रथमेश पाटिल भी उपस्थित थे। 

होपमिरर चैंपियंस ट्रॉफी 2021 की विजेता किरावली टीम, द्वितीय विजेता पिसार्वे टीम रही।

 होपमिरर फाउंडेशन के अध्यक्ष रमज़ान शेख ने कहा कि होपमिरर चैंपियंस ट्रॉफी 2021 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ और मैं सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देना चाहता हूं। मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से पिछड़े वर्ग को शामिल करते हुए खेलों को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों और आदिवासियों को इस प्रकार प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है।

Post a Comment

 
Top