गौरीशंकर चौबे ने किया गरीब परिवारों को राशन किट वितरित
मुम्बई। द्वारकामाई चेरिटी संस्था अपने अभिनव पहल के लिए जानी जाती है। दीपावली के उपलक्ष्य में इस बार द्वारकामाई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने झोपड़पट्टी क्षेत्रों में गरीब जरूरतमंदों के घर में राशन किट वितरित कर उनके मुरझाए चेहरे पर खुशियों की बहार ला दी।
एक ओर दीपावली पर्व के दौरान जिसके जेब गर्म है वह परिवार के साथ शॉपिंग करने में मस्त है तो वहीं दूसरी ओर शहरों के झोपड़पट्टी क्षेत्रों में ऐसे गरीब परिवार भी रहते है जो अन्न के दाने के लिए तरसते है। इस दीपावली कोई भूखा न सोये इसका ख्याल रखते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने अपने आसपास रहनेवाले ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जिनकी माली हालत ठीक नही है। इसके बाद उन्होंने उन प्रत्येक घरों में राशन वितरित किया जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत थी। संस्था के इस अभिनव पहल से उन घरों में भी खुशियों के दीप जल गए जहां अंधेरा था।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था की कांदीवली पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अनिता तावडे ने किया। जिसमे प्रमुख रूप से स्थानीय नगरसेविका सुनीता यादव, संस्था के मुम्बई अध्यक्ष पत्रकार जितेंद्र शर्मा, युवा समाजसेवी आशुतोष पांडेय, विवेक तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजक अनिता तावडे ने बताया कि जब हम यह सेवाकार्य कर रहे थे तब हमें भी बहुत प्रसन्नता हुई। द्वारकामाई संस्था से जुड़ कर हमारा जीवन धन्य हो गया क्योंकि सही मायनों में यह संस्था गरीबों जरूरतमन्दों के सुख दुख में हमेशा खड़ी रहती है। जिन्हें राशन किट वितरित किया गया वह खुशी से फुले नही समा रहे थे। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की और आभार जताया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.