मुंबई। 21 नवम्बर को राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार और समय राष्ट्रीय न्यूज़ के संपादक सलामत अली महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के हाथों 'मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित हुए।
आपको बता दें कि सलामत अली मुंबई में पिछले 16 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अद्भुत कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों की समस्याओं को खासकर प्रवासी मजदूर और उनके मुद्दों को उजागर किया। दिन में वे अपनी ड्यूटी निभाते और रात के समय लोगों तक राशन और जरूरत की चीजें पहुंचाने के लिए निकल पड़ते। यही नहीं वे अपने चैनल समय राष्ट्रीय न्यूज़ के जरिए लोगों की समस्याओं को समय समय पर उजागर करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता कार्य पत्रकार सलामत अली ने किया। उनके इस उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए गवर्नर द्वारा सम्मानित किया गया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.