2


दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कॉंग्रेस सोशल ऑर्गनाइजेशन ने इस बार अंतरराष्ट्रीय पीस अवार्ड का आयोजन दिल्ली के संविधान सभा (कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया) में 2 अक्टूबर को किया। देश की राजधानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस विशेष कार्यक्रम में सुनील यादव को महात्मा गांधी इंटरनेशनल पीस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। वह अपनी विशेष कार्यकुशलता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के चलते इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं।

इस कोरोना काल में मुम्बई के सुनील यादव ने अपने अन्य उद्यमी एवं सामाजिक मित्र घनश्याम कोलंबे (एम्पॉवर ट्रेनर प्रा. लि.), डॉ आनंद कासवेकर (रियल इस्टेट डेवलपर), डॉ सोमशेखर, मिलिन्द गाढ़वे (सांगली), प्रकाश पाटिल (जयसिंगपुर), डॉक्टर दानेश्वर माउली (सांगली), रविकिरण कमलाकर (चिकोडी), डॉक्टर सुनिल कोरगावकर, मुहम्मदी बेगम जुनैदी (गुलबर्गा), मुहम्मद हबीब (कर्नाटक), डॉ राज मोहन काले, डॉक्टर सुभाष शर्मा (हिमाचल) एवं राजेश वारणकर  के साथ विशेष जनउपयोगी उपक्रमों के जरिये जरूरतमंदों के मददगार बने हैं। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा सदभावना दिन के अवसर पर महात्मा गांधी इंटरनेशनल पीस अवार्ड प्राप्त कर इस युवा ने संपूर्ण भारत देश को गौरवान्वित किया है।

Post a Comment

  1. Mr Sunil yadav is realy geat person and helping nature person i am also proud of Mr Sunil yadav sir ji Great achivment God bless you dear sir ji

    ReplyDelete
  2. शानदार जबरदस्त जिंदाबाद सुनील सर। God Bless You

    ReplyDelete

 
Top