ताजा खबरें

0


मुंबई : बॉलीवुड फिल्म फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे को पायल घोष और राजपाल यादव के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार २०२१ मिला। यह समारोह मुंबई के होटल ऑर्किड विले पार्ले में आयोजित किया गया था। रमाकांत मुंडे को हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके काम के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार २०२१ दिया गया।

अमेरिका में भारतीय संगीत को बढ़ावा देने वाली गायिका अलका भटनागर को विशेष पुरस्कार के तौर पर शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार से नवाजा गया।

  फिल्म इंडस्ट्री के जनक दादासाहेब फालके आइकॉन अवार्ड फ़िल्म फाऊंडेशन के ऑर्गनाइजर कल्याणजी जाना के द्वारा मुंबई के  होटल ऑर्किड विले पार्ले, मुंबई में द्वितीय छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही नई प्रतिभाओं को सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रेरित भी किया गया। वहीं इस अवार्ड समारोह में फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों के साथ - साथ जानी मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनका अभिनंदन खुद कल्याणजी जाना ने किया।

कल्याणजी जाना ने कहा कि द्वितीय छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड का सफल आयोजन कर हर्ष हो रहा है। यह अवार्ड हमारे देश के महान नायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के नाम से है, तो यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण अवार्ड हो जाता है। हमें गर्व है कि हम यह अवार्ड शो का आयोजन दूसरे साल भी सफलतापूर्वक कर पाए, जबकि पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में यह आयोजन चुनौती भरा रहा, लेकिन मैं यहां आए तमाम महानुभावों, आवर्ड सम्पन्न कराने में योगदान देने वाले हर इंसान का शुक्रगुजार हूं।

उन्होंने कहा कि हमने कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इसमें हमें अंकिता जाना, भेरू जैन, पांडरी शेट्टी, मिलन जाना, चारुल मलिक, सिमरन आहूजा, अबू अब्दुल्ला, रमाकांत मुंडे, संजय भूषण पटियाला, विजय पाटिल, राज काले, सूरज माते, पीयूष सक्सेना और वीजे राम का सहयोग मिला। इसके अलावा एस के एम एच फिल्म्स प्रोडक्शन एंड बुलमैन रेकॉर्ड्स के साथ ग्लोबल सनशाइन ट्रेडिंग सर्विस प्रा. लि. , श्रीम लबदी परफ्यूम्स कारपोरेशन का साथ मिला। इसके अलावा  डी पी आई ए एफ रोटी और कपड़ा बैंक, के जे वाटर एंड के जे टॉकीज फ्री प्ले ओ टी टी प्लेटफार्म का सहयोग मिला।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top