ताजा खबरें

0


मुंबई। शिव शाही जनरल कामगार यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्षा एडवोकेट रुचि रवींद्र द्विवेदी एवं विजय सोनावणे राष्ट्रीय महामंत्री के नेतृत्व में शिव सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी के साथ बैठक दिनाँक 04/07/2021 को एडवोकेट रुचि रवींद्र द्विवेदी के निवास स्थान बंगला न. 2 चार बंगला में हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव बाला साहब ठाकरे के नेतृत्व को और मजबूत किया जाएगा और देश भर में एवं महाराष्ट्र में शिवसेना को और मजबूती हेतु शिव शाही जनरल कामगार यूनियन के लाखों सदस्य कार्य करेंगे और शिव शाही जनरल कामगार यूनियन के सदस्य शिवसेना की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करेंगे। एडवोकेट रुचि रवींद्र द्विवेदी ने अशोक तिवारी से आग्रह किया कि कोरोना महामारी में लाखों असंगठित मजदूर बेरोजगारी और भुखमरी की कगार पर हैं सरकार ऐसे मजदूरों को चिन्हित करते हुए उचित कदम उठाए। एडवोकेट रुचि रवींद्र द्विवेदी और विजय सोनावणे की बातों को सुनकर अशोक तिवारी ने आश्वासन दिया कि आपकी इन माँगों को मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने रखूँगा और उनसे निवेदन करूंगा कि असंगठित मजदूरों की आवश्यकतानुसार राज्य सरकार मदद करे।

आपको बता दें कि शिव शाही जनरल कामगार यूनियन की शाखा का कार्यालय मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) के चार बंगला क्षेत्र में आने वाले कुछ दिनों में खुलेगा। ताकि क्षेत्र के संगठित असंगठित कामगारों की समस्या का निवारण बिना परेशानी के किया जा सके। इस बैठक में शिव सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, शिव शाही जनरल कामगार की अध्यक्षा श्रीमती रुचि रवींद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय सोनावणे, राष्ट्रीय सलाहकार गिरीश एच. गुप्ते, राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, कार्यालय प्रमुख सुभाष यादव, मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट किशोर गायकवाड (पूर्व जज), कानूनी सलाहकार, एडवोकेट सुधाकर उपाध्याय, शिवसेना के पूर्व नगरसेवक एवं अंधेरी (प.) के उप विभाग प्रमुख प्रमुख संजय पवार, शिवसेना शाखा क्र. 66 के कार्यालय प्रमुख  मनोज जाधव, अविनाश बारस्कर आदि सम्मिलित थे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top