ताजा खबरें

0

मुंबई। द्वारकामाई चैरिटी संस्था हर जरूरतमंद की सेवा में समर्पित होकर समाजसेवा में रत है। बीते दिनों संस्था को सूचना मिली कि मलाड पूर्व अप्पा पाड़ा में चर्मकार समाज बन्धु आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हैं। तत्काल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे के आदेशानुसार मुम्बई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत अप्पा पाड़ा में चर्मकार बन्धुओं को राशन वितरण किया गया। जिससे उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई। इन्होंने संस्था का आभार माना और कहा कि संस्था हम जैसे जरूरतमंद गरीबो की मदद के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। भगवान करे यह संस्था और आगे बढ़े ताकि बहुसंख्यक समाज को इसका लाभ मिले। वार्ड अध्यक्ष मुन्ना यादव एवं उनकी टीम द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनका अहम योगदान रहा। बता दें कि समाजसेवा के लिए प्रतिबध्द द्वारकामाई चेरिटी संस्था अपने सामाजिक व लोकोपयोगी कार्यों के चलते मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। आये दिन उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के किस्से समाचार पत्रों में पढ़ने को मिलते हैं। संस्था मुम्बई के प्रत्येक संसदीय, विधानसभा एवं वार्ड स्तर तक अपने सेवाकार्यों को पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top