मुंबई। पिछले बीस बर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता एवं हिन्दी पत्रिका वणिका दर्पण के प्रधान संपादक शुभ नारायण साह को हाल ही में 5 अप्रैल 2021 को भारतीय जनता पार्टी मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के महामंत्री पद पर भाजपा बिहार प्रकोष्ठ मुंबई के अध्यक्ष मनोज उपेंद्र झा ने सर्व सम्मति से नियुक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शुभ नारायण साह ने बूथ प्रमुख से अपना कार्यकाल शुरू कर, केंद्र प्रमुख, वार्ड कमिटी, चारकोप विधानसभा में भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के महामंत्री पद एवं सहकार आघाड़ी के अध्यक्ष के रुप में कार्य करने के साथ-साथ भाजपा उत्तरमुम्बई जिला में बिहार प्रकोष्ठ के महामंत्री एवं भाजपा उत्तरमुम्बई जिला मीडिया सह प्रभारी का कार्य भी अपनी लगन व निष्ठा से पूर्ण किया है।
वर्तमान समय में वह वैश्य समाज के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
उनके नाम की भाजपा बिहार प्रकोष्ठ मुंबई के महामंत्री पद की घोषणा के साथ ही जिन लोगों ने सर्वप्रथम बधाई संदेश भेजे उनमें भाजपा बिहार प्रकोष्ठ मुंबई अध्यक्ष मनोज उपेन्द्र झा, चारकोप विधानसभा के विधायक एवं महाराष्ट के पूर्व नगर विकास मंत्री योगेश सागर, भाजपा नगरसेवक शिवकुमार झा, भाजपा मुम्बई बिहार प्रकोष्ठ के प्रभारी अमरजीत मिश्रा, सह प्रभारी चक्रधर झा, भाजपा नेता अशोक सिन्हा, फूल सिंह, धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, सम्पति झा, अमित झा, राजेश मोरे, रमन झा, संजय झा, शुशांत अम्बारस्त, अविनाश शर्मा, अभय झा, सुधीर मिश्रा, श्रीमती लीना सोनी, शैलेन्द्र मेहता, वार्ड 32 के महामंत्री वासुदेव महाडकर, अध्यक्ष सुधीर धनबट, योगेंद्र पांडेय तथा वैश्य समाज के अनेक सभ्रान्त व्यक्तियों के नाम शामिल है। साह ने सभी बधाई देने वाले का आभार प्रकट किया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.