ताजा खबरें

0

मुम्बई। दिल्ली में हुए कई रेप कांड पर बेस्ड फिल्म 'दिल्ली कांड' का ट्रेलर मुम्बई के सिनेपोलिस थिएटर में लॉच हुआ। लेखक, निर्देशक और निर्माता कृतिक कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर जी म्यूज़िक द्वारा रिलीज किया गया है। यह फ़िल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कृतिक कुमार, काशवी कंचन, प्रितिका चौहान और शाहबाज बवेजा मौजूद थे।

दिल्ली गर्ल काशवी कंचन ने इस फ़िल्म में बलात्कार पीड़िता का किरदार निभाया है। उनके शानदार ऑडिशन को देखकर निर्देशक ने इस महत्वपूर्ण भूमिका को उनका चयन किया है। वह साउथ की फ़िल्म में भी अभिनय की है। 

 कृतिक कुमार ने कहा कि फ़िल्म के ट्रेलर से दर्शकों को लग रहा है कि यह फिल्म निर्भया केस पर बेस्ड है लेकिन असल में यह सिनेमा देश में होने वाली रेप की सभी घटनाओं पर आधारित है। 

 अब तक गैंग रेप केस की इन्वेस्टिगेशन कई फिल्मों में दिखाई गई है जबकि हमने इस फिल्म में बस के अंदर हुई पूरी घटना को दिखाया है। 

साथ ही एक लड़की पर क्या गुजरती है, उसे किस प्रकार शारिरिक व मानसिक दर्द सहने पड़ते हैं, उसके घरवालों पर क्या बीतती है, इन तमाम बातों को इसमे दर्शाया गया है। 

 इस फ़िल्म के माध्यम से हमने यह मैसेज देने की कोशिश भी की है कि समाज के हर नागरिक को ज़ुल्म, बलात्कार या महिला से छेड़छाड़ के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग मदद करने के लिए आगे नही आते हैं।

 निर्माता निर्देशक क्रितिक कुमार ने आगे कहा कि फ़िल्म का सेंसर करवाने में मुझे छह सात महीने लग गए। सेंसर ने मुझे 4 मिनट का रेप सीन रखने को कहा था जबकि मेरी फिल्म में 12 मिनट का सीन था, फिर एडिट करके 9 मिनट का सीन रखा गया।

 फैशन परेड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के 21 सेंचुरी आर्ट्स सह निर्माता है। 

 साउथ एक्ट्रेस काशवी कंचन ने इसमें गैंग रेप की शिकार लड़की का रोल प्ले किया है। जबकि शाहबाज बवेजा एक रेपिस्ट के चैलेंजिंग रोल में हैं। साथ ही वीरेंद्र सक्सेना इस फिल्म में रेप की शिकार लड़की के पिता का रोल कर रहे हैं और टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top