मुम्बई। फिल्मोरा मीडिया एंड इंटरटेनमेंट द्वारा ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2021 का शानदार आयोजन किया गया। उसी अवसर पर मॉडल जेनिफर नायर को उपरोक्त अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही महाराष्ट्र राज्य के मंत्री व फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र, धड़क कामगार सुप्रीमो अभिजीत राणे, गायक अमन त्रिखा, संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेत्री श्वेता सिन्हा, अंजली पांडे, पायल सिंह, संदीप सोपारकर सहित ज़फर पीरज़ादा, मीडियाकर्मी शैलेश पटेल, प्रिया सिंह और सोहेल फिदाई जैसे कई विशिष्ट लोगों को बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया।
मुम्बई में पली बढ़ी जेनिफर नायर की बचपन से फैशन के प्रति विशेष रुचि रही है। उन्होंने कई फैशन शो में बतौर मॉडल रैंप वॉक किया है और हाल ही में क्राउन भी जीत चुकी है।
आयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि इस अवार्ड शो का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण से प्रेरित है। बॉलीवुड के अलावा सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की अभूतपूर्व कार्य और उनके हौसले को देखते को देखते हुए मैंने यह कदम उठाया है। इन्हें सम्मानित कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.