0

मुम्बई। सिनेमा आजतक अवॉर्ड्स का चौथी बार सफल आयोजन पिछले दिनों अंधेरी स्थित कंट्री क्लब में किया गया जिसमें सिनेमा, राजनीति, धर्म और व्यवसाय से जुड़े तमाम हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन मयूरी मीडिया वर्क के पुनीत खरे और सिनेमा आजतक के प्रधान संपादक नरेंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सावन कुमार टाक, भजन सम्राट अनूप जलोटा, विपुल शाह, पुनीत खरे, नरेंद्र कुमार शर्मा, बालकृष्ण श्रीवास्तव, मनीषा खरे और साधिका रंधावा ने दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन सिमरन आहूजा ने किया।

शो में रमाकांत मुंडे को बेस्ट प्रेस फोटोग्राफर का अवॉर्ड सावन कुमार टाक, गोविंद नामदेव और एहसान कुरैशी ने दिया गया।

विपुल शाह द्वारा प्रस्तुत 4था सिनेमा आजतक अचीवर्स अवार्ड शो कार्यक्रम में हिंदी अंग्रेजी तेलुगु और मराठी में बनी सत्य साईं बाबा फिल्म की पूरी टीम ने हिस्सा लिया जिसमें साईं बाबा बने अनूप जलोटा अपने साईं बाबा के ही रूप में नजर आए। उनके साथ फिल्म की नायिका साधिका रंधावा, गोविंद नामदेव, मुस्ताक खान, हिमानी शिवपुरी, निर्देशक विक्की राणावत, संपादक नकुल प्रसाद, गीतकार सुधाकर शर्मा, लेखक सचिंद्र शर्मा और फिल्म के निर्माता बालकृष्ण श्रीवास्तव भी थे। इन सभी को महामंडलेश्वर हिमांगी सखी और सावन कुमार टाक के हाथों सम्मानित किया गया।

विपुल शाह द्वारा प्रस्तुत सिनेमा आज तक अचीवर्स अवार्ड २०२० की अगली कड़ी में निर्माता रेखा सुरेंद्र जगताप और राजीव चौधरी और निर्देशक अशोक त्यागी की फिल्म रेड को अवार्ड मिला। कॉमेडी किंग और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया और फिल्म रेड के बारे में अपनी भूमिका के विषय में बताया। इसके बाद प्रसिद्ध गायक शाहिद माल्या, लापतागंज के राकेश श्रीवास्तव और महाभारत में युधिष्ठिर बने गजेंद्र चौहान और एहसान कुरैशी को भी सम्मानित किया गया और सभी ने दर्शकों को खूब हंसाया।

रापची ओरिजिनल के धर्म जे गुप्ता, वेबीनार के गोपी सप्रू स्काईनाइन के अमित वर्मा, बॉलीवुड एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर ज्योति झंगियानी, ट्रांसलेट द यू के पीयूष गुप्ता, स्माइल प्लीज संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर में सयाली गायकवाड, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री हरनाम सिंह, अभिनेत्री प्रीति सोनी, अभिनेत्री हनी भल्ला, इंटरनेशनल शाइनिंग स्टार ऐश्वर्या सिंह और सपना पति को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया साथ ही डॉक्टर सुभाष दत्ता सावंत डॉक्टर हकीम शाह इलियास भाई युसूफ भाई, डॉक्टर रहमान शेख को भी सम्मानित किया गया। मराठी फिल्म 'डोम' के लिए सह्याद्री पिक्चर के निर्माता प्रिंसिपल आर एल तांबे को बेस्ट मराठी फिल्म, अंजली उजवणे बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस और डॉक्टर विलास उजवणे को बेस्ट मेल एक्टर, लेखक निर्देशक प्रदीप दळवी को अवार्ड से सम्मानित किया साथ ही ब्राइट एडवरटाइजिंग के एमडी योगेश लखानी भी सम्मानित हुए। इस पूरे कार्यक्रम में मनीषा खरे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Post a Comment

 
Top