ताजा खबरें

0


जौनपुर (जितेंद्र शर्मा)। जिला में जनता की सेवा में तत्त्परता के साथ सेवा भाव मे जुटे, सरल स्वभाव के धनी बसपा सांसद श्याम सिंह यादव का चर्चा में हमेशा बना रहता है। इसी बीच आगामी 3 तारीख को बसपा सांसद श्यामसिंह यादव दिल्ली से जौनपुर आ रहे हैं। जिसके उपरांत करीब एक हफ्ते जनता के बीच उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रम करने वाले हैं जिसमे से प्रमुखता 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट हाल में बिजली संबंधी बैठक, 5 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र शाहगंज का सेक्टर 2 का दौरा, 6 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र सदर का सेक्टर 3 का दौरा, 7 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र मल्हनी का सेक्टर 3 का दौरा, 8 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र मुंगरा बादशाहपुर का सेक्टर 3 का दौरा व 9 अक्टूबर को दिल्ली में हिंदी राजभाषा समिति की बैठक के लिए रवाना होंगे। 

सांसद श्यामसिंह यादव द्वारा किए जा रहे इस जनसंपर्क कार्यक्रम से क्षेत्रीय लोगो मे काफी खुशी का माहौल बना हुआ है। यह जानकारी सांसद श्यामसिंह यादव के व्यक्तिगत सहायक सुशील कुमार गौतम ने दी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top