1




मुम्बई। कोरोना महामारी से व्याप्त इस संकट घड़ी में लंबे समय तक चले लॉकडाउन के बाद अब लोगों का जीवन धीरे धीरे सामान्य होने लगा है। लोग अपने अपने काम धंधे पर वापस लौटने लगे हैं। यही स्थिति बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है।

 गोरखनाथ मूवीज की प्रस्तुति हिंदी अल्बम 'सब हमपे मरे तो मैं क्या करूँ' के बाद गायक राधे राधे की आवाज़ में नए गीत 'मेरे प्रीतम' की रिकॉर्डिंग अंधेरी, मुम्बई के एक म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में 20 सितंबर 2020 को सम्पन्न हुई। जहाँ गायक राधे राधे के स्वर को संगीतकार एस. पी. सेन ने स्वरबद्ध किया। अल्बम के निर्माता निर्देशक कृष्णा चौहान हैं। कृष्णा ने बताया कि 25 सितंबर को इन दोनों गानों के वीडियो की शूटिंग की जाएगी।

बता दें कि सिंगर राधे राधे पिछले दस वर्षों से माता की चौकी, जागरण, कीर्तन, सुंदरकांड कार्यक्रम में रंग जमाते आ रहे हैं। इसके अलावा वे फिल्मी गाने भी खूब गाते हैं। राधे राधे झारखंड राज्य के चतरा जिला के रहने वाले हैं और बीस साल से नालासोपारा (पालघर, महाराष्ट्र) में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

- संतोष साहू

Post a Comment

 
Top