ताजा खबरें

0

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर रिलीज होगी 'मुग़लसराय जंक्शन'                                                                                                     फ़िल्म में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कहानी है जिन्होंने देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया : अनूप जलोटा 

मुंबई : जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित फ़िल्म 'मुग़लसराय जंक्शन' उनके जन्मदिन 25 सितम्बर 2020 के दिन ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में दीनदयाल उपाध्याय के शिक्षक का किरदार निभाने वाले अनूप जलोटा और फ़िल्म के निर्माता महावीर प्रसाद ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में आधिकारिक घोषणा की। 
एम प्रसाद प्रोडक्शन और अनूप जलोटा प्रोडक्शंस  के बैनर तले निर्मित फ़िल्म 'मुग़लसराय जंक्शन' भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोग्राफ़ी है। फ़िल्म में दर्शाती यह कहानी है मथुरा, उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में गरीब परिवार में जन्मे एक ऐसे व्यक्ति की जिसने देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जिन्होंने भारत माँ को अपना सब कुछ माना।
फ़िल्म 'मुग़लसराय जंक्शन' का निर्देशन आशीष कुमार कश्यप ने किया है। फ़िल्म के निर्माता महावीर प्रसाद और गीता प्रसाद हैं। फ़िल्म का सबसे आकर्षक पक्ष फ़िल्म का संगीत है जिसे चंद्रा सूर्या ने कम्पोज़ किया है। फ़िल्म में एक प्रेरणादायक गीत अनूप जलोटा ने गाया भी हैं। गीत हरीओम शर्मा और देवकीननंदन शांत ने लिखे हैं। फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफ़ी निरंजन सिंह ने किया है। शिप्रा प्रकाश और अरुणा प्रकाश फ़िल्म की एक्जयुक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। 

फ़िल्म में मोहित कनौजिया ने दीनदयाल उपाध्याय का किरदार निभाया है। हालिया प्रदर्शित वेब सीरिज़ पाताललोक में अभिनय करने वाले अनूप जलोटा फ़िल्म मुग़लसराय जंक्शन में दीनदयाल जी के अध्यापक की भूमिका में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में अन्य महत्वपूर्ण किरदार में सीमा मोदी, योगेश वर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, मृदुलय सिंह मेडी, डॉ. सुजाता चौधरी, पार्थ वर्मा, समृधी सिंह, आर्यमन कश्यप, अपराजिता कश्यप और आराध्या कश्यप महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आएँगे।
फ़िल्म की शूटिंग लख़नऊ और आस पास के लोकेशंस की गयी है। मीडिया को सम्बोधित करते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि यह फ़िल्म पंडित दीनदयाल जी के जीवन यात्रा पर आधारित है जिसमें माँ भारती से उनके प्रेम और कर्मठता दर्शकों को देखने को मिलेगी। फ़िल्म की पूरी टीम ने एक अच्छी और प्रेरणादायक फ़िल्म बनाया है।
इस अवसर पर निर्माता महावीर प्रसाद ने बताया, "यह फ़िल्म पंडित दीनदयाल जी को मेरी श्रद्धांजलि है। इस फ़िल्म के निर्माण में शुरू से अब तक अनूप जलोटा जी का बहुत सहयोग रहा है। फ़िल्म एक ऐसे महानायक की कहानी है जिन्होंने देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top