ताजा खबरें

0

 



बिहार में चुनावी समीकरण का मचा हड़कंप

मुंबई। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी चुनावी वादे के साथ मैदान में उतर चुके है। इसी बीच करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने भी बीते दिनों बिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी। अम्मू ने बताया कि बिहार चुनाव में करणी सेना उमीदवार उतारकर अपने हिंदुत्व संघटन को मजबूत करेंगे व बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बीच मुंबई की जाने माने समाजसेविका व करणी सेना मुंबई महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह के बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर आने के कयास लगाये जा रहे हैं। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि अगर डॉ ऋचा सिंह बिहार में स्टार प्रचारक के तौर में आती है तो करणी सेना की लोकप्रियता काफी बढ़ेगी व विरोधी पार्टीयो को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top