ताजा खबरें

0

साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन की 90वीं व छठवीं ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी दिनाँक 6 सितम्बर 2020 दिन रविवार को श्रीधर मिश्रा की अध्यक्षता व संस्थापक पंडित शिवप्रकाश जौनपुरी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीधर मिश्र ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन  दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. किशन तिवारी मध्यप्रदेश से थे। संस्था के संस्थापक पं. शिवप्रकाश जौनपुरी की पहल पर शुरू की गई। इस ऑनलाइन काव्यगोष्ठी में काव्यपाठ करने वाले कवियों में पंडित शिवप्रकाश जौनपुरी, शालिनी शरल, इंदू मिश्रा, सुमन तिवारी, मंजू गुप्ता, सुमित्रा गुप्ता सखी, दिवाकर वैसम्पायन, सौरभ दत्ता जयंत, मिल्टन राय, उप सचिव अवधेश यदुवंशी, पंकज तिवारी (दिल्ली), अश्विनी उम्मीद, रश्मिलता मिश्रा, वैशाली सिंह, रेखा तिवारी, डॉ रश्मि नायर डॉ संगीता शर्मा अधिकारी, मिथिलेश गुप्त हर्ष, कु.स्नेहल यादव, रेखा पाण्डेय, विजया तिवारी, सुधीर सिंह सुधीर, डॉ रामनाथ राना, बंदना गुप्ता, डॉ शैलबाला अग्रवाल, किशन तिवारी, कैलाश जोशी, गोपाल गुप्त दहली आदि रहे।
अध्यक्षीय उदबोधन में श्रीधर मिश्र ने आशीर्वाद के रूप में दो शब्द कहकर सबका उत्साहवर्धन किया और अपना स्नेहाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने सभी कवियों की रचनाओं की समीक्षा भी की। जौनपुरी ने काव्यसृजन परिवार की सफलता के लिए अपने परिवार के सभी सदस्यों के समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आखिर में संस्था के उप कोषाध्यक्ष महेश गुप्त, जौनपुरी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों, कवियों,श्रोताओं व सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार ज्ञापित किया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top