ताजा खबरें

0

मुंबई : एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च नॉन एग्री कमोडिटी एंड करेंसी एवीपी प्रथमेश माल्या ने बताया के पिछले हफ्ते के दौरान कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच स्पॉट गोल्ड, क्रूड ऑयल और बेस मेटल्स की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई और कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी आई। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव ने औद्योगिक धातु की कीमतों पर और दबाव डाला। 

सोना: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से स्पॉट गोल्ड 4.2% कमजोर हो गया। अमेरिकी नीति निर्माताओं की ओर से प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता ने पीली धातु की कीमतों में और गिरावट ला दी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने आने वाले वर्षों में तेज आर्थिक रिकवरी के संकेत देकर डॉलर में तेजी लाई है। इसके अलावा, यूरोप और ब्रिटेन में कोविड-19 मामलों में खतरनाक वृद्धि ने डॉलर-मूल्यवर्गित सोने की मांग बढ़ा दी है। हालांकि, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट को आर्थिक सुधार में देर लगने के संकेत ने कमजोर किया। अमेरिकी फेडरल की ओर से एक और स्टिमुलस उपाय और राष्ट्रपति चुनाव की बहस के बाद राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने से सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

कच्चा तेल: महामारी के व्यापक प्रभाव और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच डब्ल्यूटीआई क्रूड में 2% की गिरावट हुई। महामारी की वजह से महीनों के लॉकडाउन के बाद लीबिया में ऑयल फेसिलिटी में प्रोडक्शन शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। यह उम्मीद की जाती है कि लीबिया से उत्पादन तेज हुआ तो ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में दस लाख बीपीडी की वृद्धि होगी। एनर्जी इंफर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार 2.3 मिलियन बैरल की गिरावट की उम्मीद के मुकाबले अमेरिकी क्रूड इन्वेंट्री में सिर्फ 1.6 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है। इन्वेंट्री लेवल्स में गिरावट, आर्थिक सुधार की संभावनाएं और नए कोविड-19 मामलों के बढ़ने से तेल की कीमतों पर असर हो सकता है।

बेस मेटल्स: बढ़ते हुए कोविड-19 संक्रमण के बीच एलएमई पर बेस मेटल लाल रंग के साथ कमजोरी के साथ बंद हुई। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच औद्योगिक धातुओं की कीमतों में और गिरावट आई। चीन की औद्योगिक गतिविधियों और रिटेल बिक्री में बढ़ोतरी से अगस्त 2020 में दुनिया के सबसे बड़े धातु उपभोक्ता देश ने आर्थिक रिकवरी का संकेत दिया था, जिससे कीमतों में गिरावट सीमित रही। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स के अनुसार, एल्युमीनियम और एल्युमिनियम उत्पादों के चीन के आयात में 10% की वृद्धि हुई और यह अगस्त 2020 में 429,464 टन रहा।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top