उत्तरप्रदेश। जौनपुर जिला के अंतर्गत औंका गांव में हिंदी दैनिक पहला समाचारपत्र के पत्रकार जितेंद्र शर्मा के घर पर एक बार फिर धूमधाम से गणपति बप्पा विराजे हैं। शनिवार की सुबह जब भगवान गणेश पत्रकार के घर पहुंचे तो पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज उठा। घर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। इस मौके के साथ उनके पिता पंडित ओमनाथ शर्मा, माता अमृता देवी, चाचा उमाकांत शर्मा, कमलाकांत शर्मा, जनार्दन शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, बीडीसी प्रत्याशी पंकज शर्मा, राज शर्मा, अजय, प्रेम व सभी ग्रामवासी ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की। पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान गणपति से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। उनके घर पर गणेश उत्सव 5 दिन तक चलेगा।
बता दे कि जितेंद्र शर्मा मुंबई में वरिष्ठ पत्रकार व प्रसिद्ध एनजीओ मानव विकास संस्था के अध्यक्ष हैं। वे अपने मुंबई के कांदीवली निवास में विगत चार वर्षों से विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा बैठा पूजा करते थे। कोरोना महामारी के चलते इस समय वे अपने मूल गांव आये हुए हैं और भक्ति में लीन इस बार अपने मूल गांव मे बप्पा को स्थापित कर विधवत पूजा अर्चना कर रहे हैं। विघ्नहर्ता के आगमन से औंका गांव पूरी तरह से भक्तिमय हो चुका है और हर तरफ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज रहे हैं।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.