0


अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का 53 वां ऑनलाइन कवि सम्मेलन 2 अगस्त 2020 को संपन्न हुआ।
'अग्निशिखा के संग राखी के अनुबंध के रंग' उत्कृष्ट काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन संस्था की अध्यक्षा डॉ अलका पांडेय ने किया।
मंच का संचालन हर बार की तरह इस बार भी बेहतरीन रहा।
102 कवि के भाग लेने की वजह से कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में संचालनक अलका पांडेय, चंदेल साहिब , विजेंद्र मेव , डॉ प्रतिभा पराशर थे।
 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम दुबे (वरिष्ठ साहित्यकार) इंदौर से, समारोह -अध्यक्ष सुधाकर प्रो, डा. शरद नारायण खरे तथा विशेष अतिथि डॉ रश्मि नायर - (वरिष्ठ साहित्यकार), आशा जाकड ( साहित्यकार) इंदौर एवं सुनील मिश्रा एक्टर राइटर छतीसगढ़ से थे। सभी ने काव्य पाठ कर मंच की शान में चार चांद लगा दिए।
सबने बहुत सुंदर पारम्परिक रीति से तैयार हो मनमोहक काव्यपाठ किया।
दूसरे सत्र को संभाला अलका पाण्डेय, शोभा रानी तिवारी जनार्दन शर्मा, सुरेंद्र हरड़े ने और आभार प्रदर्शन डॉ अंजुल कंसल ने किया एवं सरस्वती वंदना अश्मजा प्रियदर्शिनी व वैष्णो खत्री वेदिका ने की।
यह ऑनलाइन कवि सम्मेलन रक्षाबंधन पर्व पर वीडियो के द्वारा काव्य पाठ रखा गया।
यह त्योहार बहन के प्यार स्नेह और भाई के रक्षा वचन का त्यौहार भी कहलाता है। हिन्दू शास्त्रों में यह कहा गया है, मान्यता भी है कि आज के दिन ही देवी महालक्ष्मी जी ने राजा बलि को अपना भाई बनाकर अपने पति भगवान श्री हरि विष्णु को आज़ाद करवाया था। इस दिन बहन थाली में धूप दीप पुष्प राखी चंदन औऱ मिठाई सँजो कर भाई की विधि विधान से पूजा करती है। मस्तक पर चंदन का टीका लगाकर, पुष्प वर्षा करके अपने भैया की आरती उतारती है, कलाई पर राखी बांधती है जो कि रक्षाकवच का कार्य करती है औऱ अंत मे मिठाई खिलाकर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। भाई भी अपनी बहन की रक्षा व सुरक्षा का वचन बहन को देता है।

अलका पांडेय मुंबई से लिखती है:-
कलाई पर राखी बांधकर
गाऐ प्यार के नग्में,
भर कर आँखों में आशाएँ
ममता का रस छलकाए।
प्रेम ही प्रेम ह्दय समाये,
एक दूजे पर विश्वास अटूट
बहन भाई का प्यार है अटूट।।
रक्षा बंधन की अनुपम बेला
बहन खुशहाली के दीप जलाये।
राखी का पर्व मनाये
रोली अक्षत थाल सजाये।।

चंदेल साहिब बिलासपुर हिमाचल से शायरी प्रस्तुत करते हैं:-
मैंने रंग भी देखा,
रूप भी देखा।
बदलते इस जमाने का,
दस्तूर भी देखा।
भाई बहन का प्यार,
क़भी कम होते न देखा।

आज हर्षित बेला है, पुलकित तन मन है
खुशियां लेकर आया,  ये रक्षाबंधन है
वर्ण, जाति से ऊपर उठकर यह त्योहार
बरखा की ठंडी फुहार, सुरक्षित पवन है।
- शोभा रानी तिवारी

यह राखी त्यौहार है प्यारा मनाता है जिसको जहां सारा
घड़ी आई परीक्षा की भाई को बहन बहन को भाई प्यारा।।
मेरी कविता की पंक्तियां
- पदमा तिवारी दमोह

सावन की शुभ पूर्णिमा, लाई खुशी अपार ।
रक्षाबंधन पर्व में, हर्षित है संसार
- इन्द्राणी साहू"साँची"

भीगा सावन बरस रहा अंगना
ना झूले पड़े ना मेलों का सजना
रंग बिरंगी दुकानों की भरमार नहीं है
राखियों की दिखती कहीं कतार नहीं है
-डॉ. दविंदर कौर होरा

ससुराल में जेठजी ने राखी बंधवा कर छोटी बहन का सम्मान दिया
- मुन्नी गर्ग

एक ऐसा रिश्ता जो दुनिया में सबसे न्यारा है
 हर बहन का भाई दुनिया में सबसे प्यारा है
 खुद से भी ज्यादा प्यार करती है बहना भाई के लिए तो उसकी जान होती है बहना
- रानी नारंग

अब की राखी पर मेरे प्यारे भैया,
तुम एक वचन मुझे देकर जाना।
अपनी बहन की रक्षा तो सभी करते हैं,
तुम दूसरों की बहनों की रक्षा का भी धर्म निभाना।
- सुनीता चौहान हिमाचल प्रदेश

दिखाई दे कोई बहन
जरूरत में, तो उसकी
झोली में जो मुनासिब हो,
अर्पण कर आए
बस ऐसे ही रक्षा बंधन
की रीत निभाएं
- चन्दा डांगी आदित्य सीमेंट चित्तौड़गढ़

भाई-बहन का है, ये श्रेष्ठ अनुपम त्यौहार,
लाया है, फिजाओं में खुशियों की बहार,
दूधिया-परी जैसी, सब बहना है मुस्कुराई,
पंख पसारे उड़ रही है, नभ-समंदर के पार!
- ज्योति भाष्कर "ज्योतिर्गमय" सहरसा (बिहार)

चंदा से में ने पुछ लिया,
राखी तुं मेरी ले जायेगा ?
सारी खुशीयां तुं मेरी देके आना रे,
भाई के सर को तुजे सहेलाना है,
- पद्माक्षी शुक्ल, पुणे

इसे न कच्चा धागा समझो
यह सच्चे प्यार का बंधन है
मेरे चंदा मेरे भैय्या
यही रक्षा बंधन है
- सुरेन्द्र हरडे कवि नागपुर

लॉकडाउन के कारण मन में कैसी यह उलझन
रक्षाबंधन में ही लग गए हैं सारे बंधन ।
ना मैं पीहर जा पाऊं ना भाई यहां आ पाए ,
- रागिनी मित्तल, कटनी

दिल में ढेर उमंगें लेकर, हर वर्ष यह दिन आता है।
भाई बहन दोनों के दिल, यह बेहद हर्षाता है।।
- कवि आनंद जैन अकेला कटनी मध्यप्रदेश

भाई बहन के प्यार का बंधन!
अनमोल है यह रक्षा बंधन
- डा. महताब आज़ाद

राखी का त्योहार आया ।
भाई-बहन का प्यार आया ।।
- प्रतिभा

इस वर्ष विशेष बनकर आया, मनाये रक्षा बंधन का पर्व
मास्क लगाकर रहना भाई बहन कर रही निवेदन रक्षा बंधन का पर्व
सेनेटाईजर साथ में रखना समाजिक दूरी तभी सफल रक्षा बंधन का पर्व
- डॉ रश्मि शुक्ला प्रयागराज

सूर्य रश्मियाँ उदित हुई, आया त्योहार पवित्र पावन
आलोक किरण मुदित हुई, आया प्यार भरा रक्षाबंधन
- डा अँजुल कँसल"कनुप्रिया"

वाह, ये पुष्प की साथ रहेते हो इसलिये आंतर मन से खुश रह पाते हो, रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, सुरक्षा से बधां हुआ है यह त्योहार
अद्भभुत भावनात्मक संबधो का सेतु है यह त्योहार
 रेशम की कोमल कच्ची
डोरी, धागा नहीं, मजबूती की है मिसाल
 सदियों से भाई बहनों
 के आत्मीय संबंधों का ये रिश्ता है बेमिसाल
- ममता तिवारी इंदौर

 कच्चे धागों का  बंधन
जज्बातों में गहरा संबंध
अटूट प्रेम से भरा 
भाई बहन का प्यार
 जिसे हम कहते रक्षाबंधन
 जिसे हम कहते रक्षाबंधन
- स्मिता धिरासरिया , मौलिक

बुलंदियां छूती रहें सदा
मेरे भाई के सम्मान की
रहे सलामत युगों-युगों तक
लाज..बहन के अभिमान की
- मीना गोपाल त्रिपाठी अनुपपुर(मध्यप्रदेश)

सावन में इंद्रधनुषी रंग है राखी का त्योहार ।
सात सुरों का सरगम है राखी का त्यौहार ।
रेशमी धागों का है यह अतुलनीय संस्कार।
संस्कृति की महिमा से सजा है राखी का त्यौहार।
- अश्मजा प्रियदर्शिनी पटना, बिहार

समारोह के प्रतिभागियों में सम्मिलित नाम कुछ इस प्रकार से थे:-
1)डॉ मीना कुमारी 'परिहार'
2)डा. महताब अहमद आज़ाद उत्तर प्रदेश
3)चन्दा डांगी आदित्य सीमेंट चित्तौड़गढ़ राजस्थान
4)गुरिंदर गिल मलेशिया
5)रजनी अग्रवाल जोधपुर
6)शोभा किरण जमशेदपुर
7)आशा जाकड़
8)डॉ अलका पाण्डेय मुम्बई
9)चंदेल साहिब
10)प्रतिभा कुमारी पराशर
11)ओमप्रकाश पांडेय, नवी मुम्बई
12)वैष्णो खत्री वेदिका जबलपुर
13)गोवर्धन लाल बघेल छत्तीसगढ़
14)बरनवाल मनोज अंजान, धनबाद, झारखंड
15)अनिता शरद झा रायपुर छतीसगड़
16)सुरेंद्र कुमार जोशी देवास, मध्य प्रदेश
17) सुनीता चौहान हिमाचल
18)अनिता शरद झा
19)शकुंतला (पावनी), चंडीगढ़।
20)कल्पना भदौरिया "स्वप्निल" उत्तरप्रदेश
21)डा. साधना तोमर, बागपत, यू.पी.
22)डॉ गुलाब चंद पटेल
कवि लेखक अनुवादक
23)शोभा रानी तिवारी इन्दौर
24)दिनेश शर्मा
25)ममता तिवारी
26)डॉ लीला दीवान जोधपुर
27)सुनील दत्त मिश्रा एक्टर राइटर छत्तीसगढ़
28)सावित्री तिवारी दमोह (म,प्र)
29)चंद्रिका व्यास - खारघर
30)मंजुला वर्मा हिमाचल प्रदेश
31)कवि आनंद जैन अकेला कटनी
32)अंजली तिवारी मिश्रा
33)पद्माक्षी शुक्ल, पुणे
34)दविंदर कौर होरा
35)मुन्नी गर्ग जी
36)रानी नारंग
37)भरत नायक "बाबूजी" लोहरसिंह, रायगढ़(छ.ग.)
38)संजय मालवी आदर्श इंदौर
39)अरविंद कुमार जहलीपट्टी, सुपौल, बिहार
40)स्मिता धीरसरिया बरपेटा रोड
41)गीता पांडे"बेबी" जबलपुर जबलपुर मध्य प्रदेश
42)मधु तिवारी, कोंडागाँव, छत्तीसगढ़
43)उपेन्द्र अजनबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश।
44)सीमा निगम
45)शेखर रामकृष्ण तिवारी आबू धाबी
46)समुन्दर सिंह,हसपुरा औरंगाबाद स
47)पदमा तिवारी दमोह
48)सुरेंद्र हरड़े कवि नागपुर
49)डा अंजुल कंसल कनुप्रिया इंदौर
50)जनार्दन शर्मा
51)मधु वैष्णव मान्या जोधपुर राजस्थान
52)रागिनी मित्तल, कटनी, म.प्र.
53)जुगल किशोर पुरोहित बीकानेर
54)अंकिता सिन्हा जमशेदपुर झारखंड
55)माधवी अग्रवाल आगरा
56)मीना गोपाल त्रिपाठी, अनूपपुर (मध्यप्रदेश)
57)प्रिया उदयन, केरला
58)सीमा दुबे सांझ
59)रविशंकर कोलते गजलकार नागपुर
60)प्रेरणा सेन्द्रे
61)कान्ता अग्रवाल गुवाहाटी (असम)
62)द्रोपती साहु सरसिज छत्तीसगढ़
63)अनिता झा
64)अर्चना पाठक, अम्बिकापुर
65)डॉ रश्मि शुक्ला प्रयागराज
66)नीरजा ठाकुर ,पलावा डोंबीवली
67)गरिमा लखनऊ
68)वंदना शर्मा बिंदु देवास
69) सुषमा शुक्ला इंदौर
70)ओमप्रकाश पांडेय नवीं मुम्बई
71)सुनीता अग्रवाल इंदौर मध्यप्रदेश
72) विजय बाली जोधपुर
73)डॉ रश्मि नायर
74)पुरुषोतम दुबे -
75)चंद्रिका व्यास
76)डॉ ज्योत्सना सिंह लखनऊ
77) बेजेन्द्र मेव
78) सुरेश सिंह परमार
79)सुधाकर प्रो , डा. शरद नारायण खरे
80) गजेन्द्र कुमार घोगरे
81)'श्रीमती निहारिका झा खैरागढ़ राज.(छ .ग.) 
82) डॉ पुष्पा गुप्ता - मुज़फ़्फ़रपुर
83) रिशु पाण्डेय
84) डॉ.रामस्वरुप साहू' स्वरुप' कल्याण मुंबई
85)शुभा शुक्ला निशा रायपुर छत्तीसगढ़
86)सीमा निगम - रायपुर
87) मदन मोहन शर्मा 'सजल' कोटा (राजस्थान)
88) ज्ञानेश कुमार मिश्रा
89) इन्द्राणी साहू "साँची"
90) रामेश्वर गुप्ता - के के
91) रेखा पाण्डेय
92) अश्मजा प्रियदर्शिनी पटना बिहा
93) ज्योति भाष्कर "ज्योतिर्गमय"
94)डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी
95) मीरा भार्गव सुदर्शना कटनी मध्यप्रदेश

Post a Comment

 
Top