0
मुम्बई। इस मुश्किल समय में जहाँ हर कोई कोरोनो के महामारी से जूझ रहा है वहीं कई हस्तियाँ लोगों की मदद भी करते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि सोनम कपूर भी पीछे नहीं है उन्होंने इस कठीन परिस्थिति में काफ़ी लोगों की मदद की है जिनमें कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग और कुछ बाहर के भी शामिल है। सोनम हमेशा से जरूरतमंद के लिए कार्यरत हैं उन्होंने कई एनजीओ को भी मदद की है और कर रही है। उन्हें इसके बारे में बात करना क़तई पसंद नहीं है इसीलिए कभी भी उन्होंने इसका प्रचार नही किया। वह हमेशा से ही अपने निष्कपटता के लिए जानी जाती हैं।

Post a Comment

 
Top