ताजा खबरें

0


बॉलीवुड की ऐसी दो शख्सियत का यूं चले जाने से पूरी दुनिया सदमे में है। अभिनेता विनोद दुलगांच कहते हैं कि इरफान खान और ऋषि कपूर के यूं चले जाने से स्तब्ध हूँ, निःशब्द हूँ, दिल टूट गया है। वह कहते हैं कि इरफान खान और ऋषि कपूर हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। बॉलीवुड को ये दोनों दिग्गज अभिनेताओं की कमी हमेशा रहेगी। इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। जिसका इलाज वह लंदन से कराके आये थे।पिछले दिनों अचानक उनका तबियत खराब हुआ और उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया कैंसर हुआ था, जिसका इलाज करवाकर वह अमेरिका से आये थे। ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत के साथ चेस्ट इन्फेक्शन और बुखार था और उन्हें एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि अभिनेता विनोद दुलगांच हिंदी फिल्म ' गलतियां ' के जरिये बॉलीवुड में कदम रख रहे है।प्रेम कहानी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फ़िल्म में विनोद दुलगांच और गौरी वानखेड़े की मुख्य भूमिका है। इस फ़िल्म में उनके अलावा हैरी जोश, मुश्ताक खान, शाहबाज खान, सुनील पाल व अन्य की प्रमुख भूमिका है। बता दें कि विनोद दुलगांच ने इस फ़िल्म का निर्देशन भी किया है। फ़िल्म के निर्माता आकाश चंदालिया और कोरियाग्राफर सचिन बोनकर हैं।
 अभिनेता विनोद दुलगांच पिछले कई दिनों से मुम्बई में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित कर रहे हैं। वह पीएम केयर फण्ड में एक लाख एक हजार और हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के मुख्यमंत्री राहतकोष में एक लाख एक हजार रुपये दान कर चुके हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top