0

आगामी 14 फरवरी 2020 को चिकित्सा जगत की जानी-मानी चिकित्सक डॉक्टर श्वेता गर्ग को टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
 डॉक्टर श्वेता गर्ग वर्तमान में दिल्ली में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं साथ ही वह देश की ख्याति प्राप्त एनजीओ आश्रय से भी जुड़ी हुई है। उपरोक्त एनजीओ के माध्यम से डॉक्टर श्वेता गर्ग गरीब व जरूरतमंदों हेतु अपनी सेवाएं निशुल्क व निस्वार्थ प्रस्तुत कर रही हैं। स्वभाव से बेहद विनम्र डॉक्टर श्वेता ने उपरोक्त अवार्ड हेतु अपना चयन होने पर ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए प्रमुख जूरी सदस्य विभव तोमर व उपरोक्त अवार्ड के निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह व सभी इष्ट मित्रों व सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए इसे अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रोत्साहन के रूप में स्वीकार किया है।

Post a Comment

 
Top