ताजा खबरें

0

अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म की रिलीज को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। इस साल उनकी दोनों फिल्में क्रमशः मिशन मंगल और हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस करते 200 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है। अब उनकी निगाह 'गुड न्यूज' पर है जो कि 27 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है।
धर्मा प्रोडक्शन और कैप ऑफ गॉड फ़िल्म की प्रस्तुति इस फ़िल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। फ़िल्म में अक्षय-करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ - कियारा आडवाणी पति पत्नी की भूमिका में है। फ़िल्म के टाइटल से प्रतीत होता है कि यह फ़िल्म नवजात शिशु के आगमन की खुशी व्यक्त करती है।
नौ महीने गर्भ धारण कर असहनीय पीड़ा को सहन करते हुए जब कोई महिला एक बच्चे को जन्म देती है तो उस नन्हें बच्चे को देखकर वह सब दुख भूल जाती है। इसीलिए नारी को शक्ति का रूप माना जाता है।
खैर हम बात करते हैं इस फ़िल्म की तो इसका धुंआधार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सभी कलाकार इस फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब इसके प्रमोशन के लिए नया आइडिया लगाया गया है कि यदि महिला के बजाय पुरुष की डिलीवरी करे तो कैसा महसूस किया जाय।
इसी प्रसव पीड़ा के अनुभव को अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ ने इस वीडियो के माध्यम से आम दर्शकों तक साझा किया है।
अंत में दोनों ने नारी शक्ति को सलाम किया है।

- संतोष साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top