सुबी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री बिनीता कुमारी कुशवाहा की भोजपुरी फ़िल्म-'कहानी काशी की' का संगीत व् ट्रेलर बॉलीवुड की विख्यात म्यूजिक कम्पनी एस आर के म्यूजिक द्वारा जारी किया जा चूका है जिसे भोजपुरी फिल्म प्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक राजेश सिन्हा(फेम-सखी) हैं और गीतकार ओमकार आदित्य के गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार तिकड़ी नीरज निर्मल अगस्त्य,विनोद कुमार दास व् प्रीतेश पाण्डेय ने।फ़िल्म के गीतों को स्वर दिया है-इंदु सोनाली,राकेश मिश्रा, खुशबु जैन,ममता राउत,मोहन राठौर, सिद्धू सिंह, शान सैयद,गुड्डू तिवारी 'गगन',सत्यम प्रकाश व् अखिलेश वर्मा जैसे दिग्गज फनकारों ने। शान्तनु बैद्य द्वारा सम्पादित इस फ़िल्म के सहायक निर्देशक संजय शर्मा और कैमरामैन शिवा चौधरी हैं।
यह फिल्म मूल रूप से फॉल्स इनकाउंटर से जुडी एक सच्ची घटना पर आधारित सस्पेंन्स थ्रिलर है जिसमे कोलकाता से बनारस आई एक युवती की कहानी है जो अपनी माँ को बनारस की गलियों में ढूंढती रहती है।
इसी क्रम में कहानी फ़िल्म को गति प्रदान करते हुए क्लाइमेक्स की और बढ़ती है। इस भोजपुरी फ़िल्म के मुख्य कलाकार -आनंद देव मिश्र,कोयल बेनर्जी,सुनील बिहारी,सुभाष कुमार,मनोज सिन्हा,मिथिलेश सुमन,अनुष्का वर्मा,रीतिका,कौशल सिंह,संजय दास,अमिताभ श्रीवास्तव,धनञ्जय,अखौरी अशोक,मनोज पाण्डेय और कृष्णा चौबे आदि हैं।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.