ताजा खबरें

0

  १२वीं के बाद युवाओं के सामने विषय कौनसा चुने यह प्रश्न खड़ा हो जाता है। आज के युवा ऐसा विषय ‍चुनना चाहते हैं जिसमें करियर के अच्छे अवसरों के साथ में अच्छा वेतनमान, प्रगति के अवसर हों।
अगर आप जानना चाहते हैं किस विषय में करियर की संभावनाएं हैं तो हम बताते हैं लॉ या कानून की पढ़ाई के बाद क्या-क्या अवसर हैं। 
   कानून के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सिविल लॉ, कॉर्पोरेशन लॉ, क्रिमिनल लॉ, इंटरनेशनल लॉ, पेटेंट लॉ, टैक्स लॉ, लेबर लॉ, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, संवैधानिक लॉ में विशेषज्ञता हासिल कर रोजगार पाया जा सकता है। 
आज व्यक्तिगत जीवन के साथ ही कंपनी और संगठन के स्तर पर भी कानूनी सलाहकारों की जरूरत बढ़ी है। कानून के क्षेत्र में करियर के लिहाज से बहुत चमकीली संभावनाएं हैं। अब न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ना सामाजिक ही नहीं, पैसे और प्रसिद्धि दोनों नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।
देश में हुए सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों से नए कानूनों के बनने में तो तेजी आई है लेकिन लॉ से जुड़े अच्छे विशेषज्ञों की कमी-सी हो गई है। भारतीय कानून में स्नातक की मांग देश में ही नहीं, दुनिया के विकसित और विकासशील देशों में भी है। 
    कई शिक्षण संस्थान एलएलबी की डिग्री के साथ डिप्लोमा कोर्स भी चलाते हैं। देश- विदेशों में इंटरनेशनल लॉ, साइबर लॉ, पेटेंट एंड कॉपीराइट लॉ लेबर लॉ, टैक्स लॉ आदि के डिप्लोमा कोर्स की विशेष मांग है।

प्रमुख संस्थान हैं- 
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। 
- जवाहरलाल नेहरू, यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली।- फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु।
- आईएलएस लॉ कॉलेज रोड, पुणे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top