मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पूर्व उपमहापौर तथा शिवसेना के प्रखर हिंदूवादी नेता व गुजराती प्रकोष्ठ के प्रमुख बाबूभाई भवानजी ने दशहरा, शिवसेना के वर्धापन दिवस एवं अपने परिवारजनों के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करके मानवता का संदेश दिया। मुंबई के दादर स्थित परम पूज्य संत गाडगे बाबा संस्थान, जहां कैंसर पीड़ित मरीजों के परिजनों को रहने की सुविधा प्रदान की जाती है, वहां बाबूभाई भवानजी ने लगभग 700 कैंसर पीड़ितों के परिजनों को भोजन एवं खान-पान की सेवा प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और उनके परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना की। वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील की, कि वे अपने और अपने बच्चों के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएं, जरूरतमंदों की मदद करें और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें। भवानजी ने आयोजन में सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, मेरा आग्रह है कि अपनी सक्षमता के अनुरूप समस्त देशवासी यह कार्य कर पुण्य के भागी बनें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment