पुणे : छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि से जुड़े पुणे जिले का नाम 'छत्रपति शिवाजी महाराज जिला' करने की मांग को लेकर भारतीय महाक्रांति सेना के अध्यक्ष तथा युवा महाराष्ट्र फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अविनाश संकुडे ने पुणे श्रमिक पत्रकार संघ में आयोजित पत्रकार परिषद में अपनी भूमिका रखी। उन्होंने कहा कि यह मांग केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि ऐतिहांसिक, सांस्कृतिक और जनभावनाओं से जुड़ी हुई है। छत्रपति शिवाजी महाराज का पुणे से विशेष संबंध रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि देने का सबसे उचित तरीका यही है कि पुणे जिले का नाम उनके नाम पर किया जाए।
डॉ. अविनाश साकुंडे ने बताया कि इस मांग के संबंध में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ज्ञापन दिया गया है। साथ ही राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस मांग को आगे बढ़ाया जाएगा। पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए डॉ. अविनाश साकुंडे ने कहा कि पुणे जिले का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज जिला करना महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं का सम्मान है और यह ऐतिहासिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। गौरतलब हो कि पत्रकार परिषद में उपस्थित प्रतिनिधियों ने मराठी भाषा मंत्री तथा उद्योग मंत्री उदय सामंत से भी भेंट कर इस मांग पर चर्चा की। इस अवसर पर हेमंत जाधव, अनिल चौधरी, राज राजपूत, पल्लवी गाडगिल और सुनील पवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एकमत से कहा कि पुणे जिले का नाम 'छत्रपति शिवाजी महाराज जिला' किया जाना चाहिए और इसके लिए जनस्तर पर अभियान को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
Post a Comment